मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हजारों की संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। मरार माली समाज के बैनर तले पूरे जिले से पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के अंदर घुसने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे थाने के कमरों के कांच टूट गए और परिसर में रखे गमले भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस उग्र प्रदर्शन के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह पूरा विवाद 2 सितंबर की एक घटना से जुड़ा हुआ है। किरनापुर के नागुटोला स्थित पोस्ट ऑफिस में 50 हजार रुपए की चोरी की एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पूछताछ के बहाने पुलिस ने कैलाश चौधरी और उसकी गर्भवती पत्नी सावित्री को थाने बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि चोरी का जुर्म कबूल करवाने के लिए पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी के कपड़े उतरवाकर उनके साथ अमानवीय मारपीट की। सावित्री करीब दो माह की गर्भवती है, और परिजनों का दावा है कि पिटाई के कारण उसके शरीर व पैरों पर गंभीर चोट के निशान उभर आए हैं।
यह गंभीर मामला 7 सितंबर को तब रोशनी में आया जब परिजन पीड़ित महिला सावित्री को स्ट्रेचर पर लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आदित्य मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है, जिसे दो सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम 21 अगस्त को नागुटोला की रहने वाली शीला कारमेगे और अलका गिरिया द्वारा किरनापुर पोस्ट ऑफिस में दर्ज कराई गई शिकायत से शुरू हुआ था। शीला ने बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाले थे। शिकायत के अनुसार, पैसे गिनते समय एक अनजान व्यक्ति ने बंडल से रबर निकालकर पैसे गिनने की सलाह दी थी, इसी दौरान अलका के बैग से 50 हजार रुपए चोरी हो गए। इसी मामले की जांच के नाम पर पुलिस ने कैलाश और सावित्री को हिरासत में लिया था।
पीड़ित परिवार का दावा है कि पुलिस ने बिना किसी पुख्ता सुबूत के दोनों को इस मामले में आरोपी बना दिया। घटना के वक्त कैलाश मवेशी चरा रहा था और सावित्री घर पर कपड़े सिल रही थी। इस पुलिसिया ज्यादती के खिलाफ न्याय की गुहार लगाते हुए परिजनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक और राज्य महिला आयोग को लिखित शिकायत भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की पुरजोर मांग की है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह