मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक मादा बाघ की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को गुपचुप तरीके से जलाने के मामले में दक्षिण बालाघाट वन मंडल के डीएफओ अधर गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई है। नियमों के उल्लंघन और सबूत मिटाने के प्रयासों ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने भी डीएफओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बालाघाट. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के वन्यजीव संरक्षण के लिए विख्यात बालाघाट जिले में एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लालबर्रा रेंज के अहियाटिकुर बीट में एक मादा बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद उसके शव को गुपचुप तरीके से जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास सामने आया है। इस गंभीर अनियमितता और नियमों के उल्लंघन के चलते दक्षिण बालाघाट वन मंडल के मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) अधर गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
बाघ के शव को जलाने से गहराया विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालबर्रा रेंज के अहियाटिकुर बीट में कुछ दिन पहले एक मादा बाघ मृत पाई गई। वन्यजीव संरक्षण के नियमों के तहत, ऐसी किसी भी घटना की तत्काल सूचना पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) और एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) को देना अनिवार्य होता है। हालांकि, डीएफओ अधर गुप्ता ने इस सूचना को उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाया।
वन विभाग की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि बाघ के शव को बिना अनुमति के जला दिया गया। इस कृत्य से शव का पोस्टमार्टम और आवश्यक सैंपल की जांच नहीं हो सकी, जिसके कारण बाघ की मौत के असली कारण का पता लगाना असंभव हो गया है। इसे स्पष्ट रूप से सबूतों को नष्ट करने का प्रयास माना जा रहा है।
चार्जशीट और जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप
सरकार द्वारा जारी चार्जशीट में डीएफओ अधर गुप्ता पर घटना को दबाने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप है। चार्जशीट में कहा गया है कि उन्होंने अपने अधीनस्थ वनपाल टीकाराम हनोते और वनरक्षक हिमांशु घोरमारे को गलत निर्देश दिए, जिससे नियमों का उल्लंघन हुआ। फिलहाल, मुख्य जिम्मेदार बताए जा रहे ये दोनों कर्मचारी घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। डीएफओ गुप्ता को इस चार्जशीट पर 15 दिन के भीतर जवाब देने का आदेश दिया गया है।
वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न
यह घटना क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा की लचर व्यवस्था को भी उजागर करती है। अहियाटिकुर बीट में बाघों की लगातार आवाजाही के बावजूद, क्षेत्र में कैमरा ट्रैप नहीं लगे हैं और गश्त की व्यवस्था भी अपर्याप्त है। स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने विभाग की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाते हुए बाघों के शिकार और अवैध गतिविधियों में मिलीभगत की आशंका जताई है। वन्यजीव प्रेमियों ने इस पूरे मामले की गहन सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने भी डीएफओ अधर गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विधायक ने उन पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने, वन अपराधियों से मिलीभगत करने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की मौत के मामलों में कार्रवाई की जगह फाइलें दबाई जाती हैं और सबूत मिटा दिए जाते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।