बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
बाणसागर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के बीच सोमवार रात तीन रेडियल गेट खोलकर नियंत्रित जल निकासी शुरू कर दी गई। रात 8:25 बजे गेट क्रमांक 7, 8 और 9 को करीब आधा-आधा मीटर खोला गया। इनसे करीब 300 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर यह निर्णय लिया गया। इस समय बांध करीब 88 प्रतिशत भराव पर है।
पहले गेट क्रमांक 9, 10 और 11 खोलने की योजना थी, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए गेट क्रमांक 9, 8 और 7 खोले गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार बारिश के कारण बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। 23 अगस्त सुबह जलस्तर 340.05 मीटर था, जो 24 अगस्त सुबह 8 बजे 340.58 मीटर और दोपहर 12 बजे 340.64 मीटर पहुंच गया। इसके बाद जलस्तर 340.76 मीटर होने पर सुरक्षा की दृष्टि से पानी की निकासी शुरू की गई।
सोन नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना, तीन जिलों में अलर्ट : बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की संभावना को देखते हुए सीधी, शहडोल और सिंगरौली जिलों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है।
नदी के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।जल संसाधन विभाग और प्रशासन की टीमें बांध के जलस्तर और पानी के बहाव पर लगातार नजर रख रही हैं।
29 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान
अधीक्षण यंत्री बीके सिंह, पक्का बांध मंडल बाणसागर देवलोंद, जल संसाधन विभाग ने बताया कि बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंच गया था, जो कुल जलभराव क्षमता का 88 प्रतिशत है। 29 अगस्त तक भारी बारिश का पूवार्नुमान प्राप्त हुआ है। शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से बांध के तीन गेट खोलकर करीब 300 क्यूमेक्स पानी की निकासी की जा रही है।
रामपुर नैकिन से अमिलिया तक गांवों में मुनादी
सीधी जिले में रामपुर नैकिन से लेकर अमिलिया और सिहावल क्षेत्र तक सोन नदी के निचले इलाकों में बसे गांवों में पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से संबंधित गांवों में मुनादी कराकर सोन नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना देते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। रामपुर नैकिन तहसील के शिकारगंज, चंदरेह, गुजरेड़, घुंघुटा, झगरी, झाला, डिठौरा, भितरी, खैरा, हनुमानगढ़, बेल्दह और अकौरी सहित अन्य गांवों को अलर्ट किया गया है। इसी तरह सिहावल क्षेत्र के ढाबा, तरिहा, खड़बड़ा, परसौना कला, परसौना खुर्द, दुरांव आबाद, दुरांव वीरान, रामनगर कला, रामनगर खुर्द, बमुरी, सिहावल, गेरुआ, मेढ़ौली, बघोर, सोनतीर पटेहरा, रामडीह, मरसरहा, परसवार, कुनझुन कला, नकझर कला, नकझर खुर्द, खुटेली और बिछरी सहित अन्य गांवों में भी ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीमें मुनादी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों से मवेशियों को भी नदी किनारे नहीं जाने देने और आवारा मवेशियों को रोकने में सहयोग करने की अपील की गई है।

मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।
बारिश के बाद सतना में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। अगस्त में सात मलेरिया और दो डेंगू मरीज मिले। उचेहरा के वीरपुर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन ने रोकथाम अभियान तेज किया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमरपाटन में बिना लाइसेंस संचालित मिठाई निर्माण इकाई पर कार्रवाई की। संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नमूने जांच के लिए भेजे गए। मैहर में पांच प्रतिष्ठानों से 16 नमूने लिए गए।
सतना जनसुनवाई में जिला अस्पताल के एमएलसी और भर्ती दस्तावेज न्यायालय भेजने की मांग उठी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि, बिजली, पानी, पेंशन और योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी आईं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह