सतना में बरगी टनल का कार्य मई अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सांसद गणेश सिंह ने सिंचाई और जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर नहर निर्माण तेज करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आगामी बरसात से पहले सिंचाई परियोजनाओं की नहरों और जल जीवन मिशन के पाइप लेईंग का कार्य तेजी से करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जाये। उन्होंने कहा कि बरगी टनल (स्लीमनाबाद) का मात्र 232 मीटर हिस्सा खुदाई के लिए शेष है। जिसके मई माह के अंतिम सप्ताह में पूरा होने की आशा है। इसके बाद बारिश के पहले नर्मदा जल इस ओर आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि स्लीमनाबाद में नहर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और नर्मदा का पानी टनल के इस पार शीघ्र आने की उम्मीद को देखते हुए सतना जिले की शेष नहरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाये।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाणसागर नहर परियोजना, बरगी नहर परियोजना, जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों की बैठक लेकर सांसद श्री सिंह ने सिंचाई और पेजयल परियोजना की समीक्षा की। सांसद श्री सिंह ने कहा कि राज्य शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में बरगी व्यपवर्तन परियोजना में आरडी 104 किमी से 116 किमी में स्लीमनाबाद टनल का कार्य कटनी जिले में चल रहा है जिसकी कुल लम्बाई 11.95 किमी है।
नल- जल योजना: क्रियान्वयन में सतना पीछे
सांसद ने जल संसाधन विभाग की बांध परियोजनाओं की समीक्षा में कहा कि दौरी सागर परियोजना के बांध की पडल का काम बारिश के पहले पूर्ण किया जाये। बाणसागर मल्टी विलेज स्कीम फेज-1 की समीक्षा में बताया गया कि प्रथम फेज में सतना और मैहर जिले के 3 लाख 2 हजार घरों में नल जल कनेक्शन दिये जाना है, जिसमें अब तक 126 गांव में पानी दिया जा रहा है। कुल 292 टंकियों में से 179 टंकियों का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष प्रगतिरत है। सांसद ने कहा कि वर्ष 2027 तक हर गांव और हर घर तक नल का शुद्ध पेयजल पहुंचाने की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में सतना जिला पीछे चल रहा है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास अजय सिंह, पीएचई श्वेतांक चौरसिया, जल निगम के महाप्रबंधक पंकज तन्तुवाय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सतना-मैहर में 2301 हैण्डपंप बंद
सतना जिले में 36 और मैहर जिले में 20 मिलाकर कुल 56 गांव इन नल जल योजनाओं के कारण संभावित पेयजल समस्या वाले ग्राम हो सकते हैं। सतना और मैहर जिले में स्थापित 25 हजार 569 कुल हैण्डपंप में 2301 हैण्डपंप विभिन्न कारणों से बंद है जिनमें 1839 हैण्डपंप जल स्तर गिरने से बंद है। सांसद श्री सिंह ने पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुूए कहा कि जनपद पंचायतों में कन्ट्रोल रूम बनाकर पेयजल की शिकायतों के लिए रजिस्टर संधारित करें तथा जनपद सीईओ के माध्यम से टीम भेजकर समस्याओं का निराकरण करें।
टमस नदी के पुराने रपटे को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी
सांसद ने कहा कि सतना और टमस नदियों को सदानीरा बनाये रखने और स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने नमामि गंगे की परियोजना के तहत प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के परीक्षण के लिए नमामि गंगे तकनीकी टीम शीघ्र सतना आने वाली है। उन्होंने कहा कि माधवगढ के समीप टमस नदी के पुराने रपटे पर पानी को रोककर इसे एक बड़ी वाटर वाडी बनाकर पर्यटन स्थल की तरह विकसित किया जा सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।