स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे में चल रही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच के दौरान चित्रकूट रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली। आरपीएफ की टीम ने बेतवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति के पास से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम लेकर यात्रा कर रहे व्यक्ति से पूछताछ की गई, लेकिन वह रुपयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरपीएफ ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी और नकदी को नियमानुसार सुपुर्द कर दिया। हालांकि यह दावे हैं कि पूूछताछ में उक्त व्यक्ति ने आरपीएफ को बताया कि सतना से कानपुर पहुंचाने के लिए संजय उर्फ संजू ने रुपए दिए थे।
सीट नंबर 19 पर बैठा था प्रीतम
आरपीएफ के अनुसार सोमवार 10 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन नंबर 18203 बेतवा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। ट्रेन के बी-3 कोच की सीट नंबर 19 पर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा करता मिला। आरपीएफ टीम ने जब उसके सामान की जांच की तो उसके पास मौजूद पिटठू बैग और एक थैले से 63 लाख रुपए नकद बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर टीम ने तत्काल उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम प्रीतम दास पुत्र स्व. चेतन दास, उम्र 60 वर्ष बताया। वह सतना जिले के रघुराजनगर तहसील के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित सिंधी कैंप का रहने वाला है। आरपीएफ के मुताबिक पूछताछ में प्रीतम दास ने बताया कि उसे यह रकम संजय उर्फ संजू नाम के व्यक्ति ने सतना से कानपुर पहुंचाने के लिए दी थी। हालांकि इतनी बड़ी नकदी को लेकर उसके पास कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक प्रमाण नहीं मिला।
आयकर विभाग ने शुरू की जांच
आरपीएफ ने नकदी की बरामदगी के बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद मामले की सूचना आयकर विभाग, बांदा के उपनिदेशक को दी गई। आरपीएफ ने बरामद नकदी और संबंधित व्यक्ति को नियमानुसार आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। अब आयकर विभाग यह जांच करेगा कि 63 लाख रुपए कहां से आए, रकम किसकी है और इसे सतना से कानपुर क्यों ले जाया जा रहा था? साथ ही जिस संजय उर्फ संजू का नाम सामने आया है, उसकी भूमिका की भी जांच की जा सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।