भोपाल में शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण 50 से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। खुदागंज, कोलार, गांधीनगर, कैलाश नगर, और पल्लवी नगर समेत कई बड़े इलाकों का सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का विस्तृत शेड्यूल यहां देखें।

भोपाल में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे अनिवार्य मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को शहर के लगभग 50 से अधिक क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। यह कटौती एक घंटे से लेकर छह घंटे तक हो सकती है, जिससे इन इलाकों में बिजली सप्लाई पर सीधा असर पड़ेगा।
निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली संबंधी सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
मेंटेनेंस के कारण प्रभावित होने वाले बड़े इलाकों में मेंडोरा, विनीज कुंज, सीआई हाइट, राजहर्ष कॉलोनी, कोलार थाना क्षेत्र, गांधीनगर, आदमपुर, पंचवटी कॉलोनी, कैलाश नगर, रचना नगर, जनता क्वार्टर, पल्लवी नगर, और आनंदन समेत कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
| समय सीमा | प्रभावित होने वाले इलाके |
| सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (4 घंटे) | खुदागंज, मेंडोरा, केरवा कोठी एवं आसपास के क्षेत्र। |
| सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे) | विनीत कुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट, सांई स्टील, आइना बंगलो, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर, कोलार थाना, आर्यव्रत हाउसिंग (ब्रिटिश पार्क), आरआरजी कॉलोनी, छान, 11 मिल टॉवर एवं आस-पास। |
| सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे) | गांधीनगर, झूलेलाल मार्केट, शिवाजी वार्ड, आदमपुर, छावनी, डोबरा, ओमेगा फार्म, पंचवटी कॉलोनी पार्क-1, 2, 3 और 4, इंद्रप्रस्थ, सन सिटी, इंद्रा विहार, आदित्य एवेन्यू, मनुआभान टेकरी एवं आसपास। |
| सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे) | कैलाश नगर, रचना नगर, जनता क्वार्टर एवं आसपास। |
| सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (2 घंटे) | डीके देवस्थली फेस-1 और 2, पल्लवी नगर, ओपेल रेजीडेंसी, विस्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, पारस विला, सहयोग विहार, प्रधान स्टेट एवं आसपास। |
| दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (1 घंटा) | आनंदन, कल्याणी कुंज, पूर्वांचल फेस-2, रीगल कलश, शिवलोक ग्रीन, अभिनव कैम्पस एवं आसपास। |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।