मध्य प्रदेश के भिंड में दलित ड्राइवर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर अपहरण, बेरहमी से मारपीट और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज। कलेक्टर ने दिए त्वरित जांच के निर्देश।

भिंड. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दलित युवक के साथ अमानवीयता की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक दलित ड्राइवर को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जबरन शराब पिलाई गई और पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा और एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर पीड़ित और उसके परिवार से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली।
ग्वालियर से अपहरण कर भिंड लाए थे आरोपी
पीड़ित युवक, जो पेशे से ड्राइवर है, ने पुलिस को बताया कि वह पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था। काम छोड़ने के बाद वह ग्वालियर में अपने ससुराल में रह रहा था। सोमवार रात को सोनू बरुआ, आलोक पाठक (दतावली निवासी) और छोटू ओझा (भिंड निवासी) ग्वालियर पहुंचे और उसे जबरन कार में बिठाकर भिंड के सुरपुरा गांव ले आए।
बंधक बनाकर की बर्बरता
पीड़ित के अनुसार, सुरपुरा पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे जबरन शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ जबरदस्ती पेशाब पिलाने की घिनौनी हरकत की गई। जब पीड़ित की हालत गंभीर हो गई, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन किया, जिन्होंने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
दो आरोपी हिरासत में, सख्त कार्रवाई के निर्देश
एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, बंधक बनाने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC-ST Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सोनू बरुआ और आलोक पाठक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि छोटू ओझा की तलाश जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरन पेशाब पिलाने के गंभीर आरोप की जांच मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकता से की जाएगी।
कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित को तुरंत सर्वोत्तम उपचार और हर संभव सहायता प्रदान की जाए। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी, और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।