मध्य प्रदेश एटीएस (MP ATS) की पूछताछ में संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज और नईम ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जानिए कैसे पाकिस्तान के इशारे पर युवाओं का ब्रेनवॉश कर 2047 तक भारत में शरिया कानून लागू करने की साजिश रची जा रही थी।

फर्जी पासपोर्ट: फराज ने पाकिस्तान या अन्य देशों की यात्रा के लिए एक फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया था, जिसकी जांच की जा रही है।
डेटा रिकवरी: फराज के मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा और पाकिस्तान भेजी गई संदिग्ध फाइलों को रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
फंडिंग ट्रेल: इस पूरे मॉड्यूल को संचालित करने के लिए पाकिस्तान या किसी अन्य देश से जो पैसे (टेरर फंडिंग) आ रहे थे, उनके बैंक खातों की पड़ताल जारी है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्ला से पूछताछ में लगातार कई सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एटीएस की रिमांड पर चल रहे फराज ने कुबूल किया है कि उसे मध्य प्रदेश में जिहादियों का एक बड़ा और मजबूत स्लीपर सेल नेटवर्क खड़ा करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस पूरी साजिश के तार सीधे तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े हुए हैं।
पूछताछ के दौरान फराज ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर्स की ओर से उसे विशेष रूप से मध्य प्रदेश के मुस्लिम समाज के गरीब, बेरोजगार, अविवाहित और अपने संप्रदाय के प्रति कट्टर सोच रखने वाले युवाओं को टारगेट करने का फरमान मिला था।
भोपाल के काजीकैंप इलाके का रहने वाला फराज इस नेटवर्क को विस्तार देने के लिए 12वीं और स्नातक (ग्रेजुएट) पास युवाओं को तलाश रहा था। वह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जाल में फंसाता था और अब तक करीब एक दर्जन (12 से अधिक) युवा उसकी कट्टरपंथी बातों से सहमत भी हो चुके थे। सोशल मीडिया पर उसकी संदिग्ध सक्रियता के कारण ही वह केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) के रडार पर आया, जिसके बाद एनआईए के इनपुट पर एमपी एटीएस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ब्रेनवॉश:
फराज पिछले चार सालों से टेलीग्राम और वॉट्सएप जैसे सुरक्षित माने जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था। वह युवाओं को इन ग्रुप्स में जोड़कर कट्टरपंथी वीडियो और संदिग्ध फाइलें भेजता था। इन वीडियो के जरिए वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें जिहादी मानसिकता की ओर धकेलता था। एटीएस अब उसकी डिजिटल एक्टिविटी, चैट हिस्ट्री और विदेशी फंडिंग के स्रोतों को खंगाल रही है।
फराज को इस दलदल में धकेलने और पाकिस्तानी हैंडलर से उसका संपर्क कराने वाला मुख्य सूत्रधार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (देवबंद) का रहने वाला 'नईम' है। एमपी एटीएस की एक विशेष टीम ने यूपी के सहारनपुर में छापेमारी कर नईम को हिरासत में लिया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लेकर आई है।
अदालत ने नईम को भी 16 जून तक एटीएस की रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फराज पहले से ही 16 जून तक की रिमांड पर है। बताया जा रहा है कि नईम और फराज की मुलाकात करीब 6 साल पहले हुई थी, जिसके बाद नईम ने ही फराज को कट्टरपंथ की राह पर आगे बढ़ाया। अब एटीएस दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ (Cross-Examination) करने की तैयारी में है।
एटीएस की तफ्तीश में जो सबसे खतरनाक बात सामने आई है, वह यह है कि यह पूरा जिहादी नेटवर्क वर्ष 2047 तक भारत में 'शरिया कानून' लागू करने के एक बड़े और दूरगामी एजेंडे पर काम कर रहा था। फराज इसी अलगाववादी और देशविरोधी विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित था। वह टारगेट किलिंग (Targeted Killings) और देश में अशांति फैलाने की बड़ी साजिश का हिस्सा बनने की तैयारी में था।
फराज की गिरफ्तारी के बाद भोपाल के काजीकैंप इलाके में हड़कंप मच गया है। शनिवार को फराज का पूरा परिवार अचानक अपने मकान में ताला लगाकर गायब हो गया। एटीएस अब यह पता लगा रही है कि परिवार किसी रिश्तेदार के घर छिपा है या राज्य छोड़कर भाग गया है।
इसके अलावा, फराज काजीकैंप के पास जिस डॉक्टर के क्लीनिक पर कम्पाउंडर/कर्मचारी के रूप में काम करता था, वह क्लीनिक भी शनिवार से बंद है। इस क्लीनिक में काम करने से पहले फराज अपने घर से बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। एटीएस अब उन सभी लोगों की सूची तैयार कर रही है जो बैटरी के काम के सिलसिले में या क्लीनिक पर फराज के संपर्क में आए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई जा रही है। शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के आदिवासी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक प्रभावी सामाजिक जनआंदोलन के रूप में स्थापित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत बालाघाट पुलिस द्वारा नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित अभिनव पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश में भवन निर्माण एवं विकास अनुज्ञा प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। नई व्यवस्था के तहत भवन अनुज्ञा की संपूर्ण प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से संचालित होगी।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। पिछले महज एक महीने के भीतर यहां जन्म से लेकर एक वर्ष तक की उम्र के 22 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद जहां एक ओर पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मंदिर से जुड़े केस में देर रात प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। चर्चा के बाद मुस्लिम पक्ष ने भोजशाला के पीछे निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करने की सहमति जताई है।
उज्जैन में वीर भारत संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारंपरिक निर्माण पद्धति अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। नवंबर तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। होमगार्ड जवानों को सर्प रेस्क्यू ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाओं की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
पश्चिम मध्य रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 अगस्त से भोपाल, जबलपुर और कोटा में नई टोकन प्रणाली, परिवार के लिए प्राथमिकता, दस्तावेज अनिवार्यता और दलालों पर रोक की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सावन मास में महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम। उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच 3 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू।
राजधानी भोपाल में आम लोगों के लिए एसी ई-बसें शुरू हो गई हैं। शुरुआती चरण में 3 रूटों पर 10 बसें चलाई जा रही हैं, जिनका किराया सामान्य लाल बसों के बराबर है। जानिए पूरा अपडेट।