भोपाल के करोंद स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। क्रोमा शोरूम के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एसी और फर्नीचर को जलाकर राख कर दिया।

भोपाल (मध्य प्रदेश)। स्टार समाचार वेब
राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस बिल्डिंग में नामी फूड चेन KFC का आउटलेट और क्रोमा (Croma) का इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालित है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
नगर निगम के फायर प्रभारी सौरभ पटेल के मुताबिक, आग की शुरुआत बिल्डिंग में स्थित क्रोमा शोरूम के बाहर रखे जनरेटर से हुई। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जनरेटर से उठी चिंगारियों ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पास ही लगे एयर कंडीशनर्स (AC) और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया।
जिस जगह आग भड़की, वहां पास ही KFC का आउटलेट भी है। हालांकि, फायर फाइटर्स की मुस्तैदी से आग को समय रहते रोक लिया गया, जिससे आउटलेट के अंदरूनी हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन शोरूम के बाहरी हिस्से में लगे कई एसी यूनिट्स और फर्नीचर जलकर राख हो गए। प्रशासन फिलहाल कुल नुकसान का आकलन कर रहा है।
आग लगने की सूचना मिलते ही सबसे पहले पास स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके तुरंत बाद नगर निगम की दमकल गाड़ियां भी पहुंच गईं। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे इसे पूरी बिल्डिंग में फैलने से रोक लिया गया।
आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को संभालने और ट्रैफिक क्लियर कराने के लिए निशातपुरा थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर आग भीड़भाड़ वाले समय में लगती, तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।