भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
जिला प्रशासन ने शहर के केरवा डैम के आसपास अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को हुजूर अनुभाग क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों की नींव ही हिला दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में तहसीलदार अतुल शर्मा और भारी पुलिस बल के साथ मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत की कॉलोनियों में कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने इन अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों को उखाड़ दिया और चारों ओर खड़ी की गई बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हुजूर अनुभाग क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
जिला प्रशासन हुजूर अनुभाग क्षेत्र में पिछले छह दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। अब तक 15 से अधिक अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन कॉलोनियों को बिना अनुमति के उन जमीनों पर विकसित किया जा रहा था, जिनकी बाजार कीमत 125 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (T&CP) और डायवर्जन के की जा रही ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट या मकान खरीदने से पहले प्रशासन से अनुमति और दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें। बिना अनुमति वाली कॉलोनियों में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।