भोपाल के इतवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग की। जानें क्यों मुस्लिम समाज गौ-वध को हराम और गौ-रक्षा को जरूरी बता रहा है।

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी के ऐतिहासिक इतवारा चौराहे पर मंगलवार को एक विशेष दृश्य देखने को मिला। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर गाय को 'राष्ट्रीय पशु' का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान "गौ माता के सम्मान में, मुस्लिम समाज मैदान में" जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने धार्मिक संदर्भों का हवाला देते हुए गौ-रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम में गाय का मांस खाना और उसका वध करना वर्जित माना गया है।
हसन ने कहा, "हमारे नबी का फरमान है कि न हम गाय को काट सकते हैं और न ही उसका मांस खा सकते हैं। इसके विपरीत, गाय का दूध और घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी और पाक बताया गया है, जिसका हम नियमित सेवन करते हैं।"
देश में गौ-वंश को लेकर होने वाली हिंसा और सांप्रदायिक तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कमेटी ने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण बंद होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब समाज का एक बड़ा वर्ग गाय को 'माता' का दर्जा देता है, तो सरकार को उसे राष्ट्रीय प्रतीक बनाने में संकोच नहीं करना चाहिए।
मुस्लिम समाज की मुख्य मांगें:
गाय को तुरंत राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
गौ-वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगे ताकि अफवाहों और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति खत्म हो सके।
गौ-वंश के नाम पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानूनी ढांचा बने।
शमशुल हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भावुक अपील करते हुए कहा कि जब मुस्लिम समाज खुद आगे आकर यह मांग कर रहा है, तो अब इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि गाय को राष्ट्रीय गौरव घोषित करने से वास्तविक दोषियों की पहचान आसान होगी और समाज में शांति स्थापित होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।