भोपाल के करीब 50 इलाकों में रविवार को 6 से 7 घंटे की बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते ईदगाह हिल्स, गोविंदपुरा और न्यू सुभाष नगर जैसे क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में कल यानी रविवार को बिजली की भारी कटौती होने जा रही है। शहर के लगभग 50 प्रमुख इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते 6 से 7 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस का शेड्यूल जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बिजली से संबंधित जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
बिजली कंपनी के अनुसार, रविवार को होने वाली इस कटौती का असर शहर के बड़े रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ेगा। इनमें ईदगाह हिल्स, न्यू सुभाष नगर, पुल बोगदा, भानपुर और पटेल नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मेंटेनेंस कार्य सुबह से शुरू होकर देर शाम तक अलग-अलग चरणों में चलेगा।
विभिन्न फीडरों पर काम होने के कारण कटौती का समय नीचे दिए अनुसार रहेगा...
इलाके: जीएडी चौराहा, ईदगाह हिल्स, क्लॉसिस अपार्टमेंट, संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा एवं आसपास के क्षेत्र।
अन्य क्षेत्र: न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, शालीमार कॉम्प्लेक्स, अशोका इन्क्लेव, बाग दिलकुशा, पुल बोगदा, बिजली नगर कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, सजदा नगर, कर्बला रोड, मीसा अपार्टमेंट और नर्मदा कॉम्प्लेक्स।
इलाके: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, इरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटिर नगर, भंवर नगर, जवाहर कॉलोनी, चंदन नगर।
अन्य क्षेत्र: शिव नगर फेस-3 और 4, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, बिहारी बस्ती एवं संबंधित क्षेत्र।
इलाके: झरनेश्वर कॉम्प्लेक्स, प्रताप नगर, इंद्रा भवन कॉलोनी, आंचल छात्रावास, सागर अपार्टमेंट एवं आसपास।
बिजली कंपनी ने सुझाव दिया है कि रविवार को होने वाली इस लंबी कटौती को देखते हुए लोग पानी भरने, मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने जैसे आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही पूर्ण कर लें। मेंटेनेंस कार्य जल्दी पूरा होने की स्थिति में बिजली सप्लाई समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों की व्यवस्थाओं में राज्य सरकार ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं। मंडी में अब एक रजिस्टर्ड व्यापारी को एक ही दुकान आवंटित की जाएगी। राज्य सरकार ने पहली बार प्रदेश की मंडियों के लिए यह व्यवस्था लागू की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को 12 बजे खंडवा पहुंचे। यहां नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए। साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3300 करोड रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर कर किसानों से संवाद किया।
भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के केस में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को इस हाई-प्रोफाइल केस पर सुनवाई करने जा रहा है।
मध्यप्रदेश सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 35 लोगों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूरे प्रदेश में जल सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। सभी जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी ताकि उनकी लोकेशन और स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड रहे।
मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के तहत खंडवा में आयोजित किए जा रहे बलराम कृषि महोत्सव में सोमवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल होंगे। पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसानों से वर्चुअल संवाद प्रस्तावित था, लेकिन अब वे स्वयं सोमवार को खंडवा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।