राजधानी भोपाल के पुष्पा नगर स्थित पातरा नाले में मंगलवार दोपहर को मिले बुजुर्ग के शव की पहचान हो गई है। मृतक सईद रशीदी (64), सईद कॉलोनी (निशातपुरा) के निवासी थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के पुष्पा नगर स्थित पातरा नाले में मंगलवार दोपहर को मिले बुजुर्ग के शव की पहचान हो गई है। मृतक सईद रशीदी (64), सईद कॉलोनी (निशातपुरा) के निवासी थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिजनों ने 18 अक्टूबर को हनुमानगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद बुधवार को गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे नासिर खान ने बताया कि उनके पिता 17 अक्टूबर को अपनी बाइक से काजी कैंप गए थे, जहां उन्होंने आमिर कबाब नामक युवक से मुलाकात की थी। सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी बार शीबा पेट्रोल पंप पर कैद हुए थे, लेकिन मुलाकात के बाद उन्हें वापस लौटते नहीं देखा गया।
बेटे का आरोप है कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन सोनी और गुड्डू समेत कुछ लोगों से उनका लेन-देन था और उन्हें इन लोगों से पैसे लेने थे। बेटे ने शक जताया है कि रकम न चुकाने के इरादे से इन्हीं लोगों ने उनके पिता की धारदार हथियार से हत्या की होगी। शव पर गले को रेते जाने, सीने पर चाकू गोभने और अन्य चोटों के निशान थे। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया था।
राहगीर आदिल खान ने तेज बदबू आने पर नाले में बोरे में बंद लाश देखकर पुलिस को सूचना दी थी। अशोका गार्डन पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। पुलिस तकनीकी जांच और अन्य कमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उन तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
पाँच मुख्य पॉइंटर (Five Main Pointers):
शिनाख्त और मौत का कारण: पुष्पा नगर के पातरा नाले में मिला बुजुर्ग का शव प्रॉपर्टी डीलर सईद रशीदी (64) का निकला; गले को धारदार हथियार से रेता गया था और सीने पर चाकू के वार के निशान थे।
हत्या का शक: बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता का सोनी और गुड्डू सहित कुछ लोगों से पैसा लेना था, जिससे शक है कि लेन-देन की रंजिश में हत्या कर शव बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया।
लापता होने की जानकारी: मृतक 17 अक्टूबर को आखिरी बार काजी कैंप में आमिर कबाब नामक युवक से मुलाकात के पहले सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, जिसके बाद 18 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस कार्रवाई: अशोका गार्डन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है; घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस तकनीकी जांच और अन्य कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
सामग्री की बरामदगी: मृतक की बाइक काजी कैंप स्थित शीबा पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली थी, और नाले में लाश प्लास्टिक के बोरे में पैक मिली थी, जिसकी सूचना राहगीर ने दी थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।