भोपाल के कटारा हिल्स में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और चरित्र हनन के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल के कटारा इलाके से दिल दहलाने की वाली घटना
विवाहिता ने फांसी पर लटककर अपनी इहलीला समाप्त की
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए कई गंभीर आरोप
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक रिटायर्ड महिला जज की 31 वर्षीय बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ट्विशा गर्भवती थीं और उनके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और चरित्र हनन जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की निवासी थीं। उनकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल के रहने वाले वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का भाई भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात है। परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे विवाद और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया।

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने आरोप लगाया कि नौकरी छोड़ने के बाद से ट्विशा के साथ ससुराल में व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। उसे छोटी-छोटी बातों पर 'नाकारा' कहकर ताने दिए जाते थे। मंगलवार रात ट्विशा ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि पिछले 8 दिनों से उसका मानसिक उत्पीड़न बढ़ गया है। वह इतनी परेशान थी कि उसने भोपाल छोड़कर नोएडा वापस आने के लिए ट्रेन का टिकट भी बुक करा लिया था।
परिजनों ने एक चौंकाने वाला आरोप यह भी लगाया कि ट्विशा की प्रेग्नेंसी अनप्लांड थी और वह अभी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले न सिर्फ बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहे थे, बल्कि पति ने कथित तौर पर यह कहकर ट्विशा को मानसिक रूप से तोड़ दिया कि "बच्चा मेरा नहीं है, इसलिए तुम इसे गिराना चाहती हो।"
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, तलाशी के दौरान घर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कटारा हिल्स पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Aisi puri family ko. Jeevan caravans milna chahiye, aise logo ke liye faasi choti saja hai , vo to ek baar me khatem ho jayegi, aise logo ko tadap tadap ker marna chahiye , uss maa baap se pucho jiski bacchi gaee hai

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।