भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित वन मेले में पुलिस मुख्यालय के सब इंस्पेक्टर के साथ ठगी। यूपीआई पेमेंट के बहाने मोबाइल लेकर आरोपियों ने बैंक खाते से 3 लाख रुपये पार किए।

भोपाल | स्टार समाचार वेब
राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले लाल परेड मैदान में आयोजित राष्ट्रीय वन मेले में जालसाजों ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर (SI) को अपना निशाना बनाया है। दवाइयां खरीदने के दौरान यूपीआई पेमेंट में मदद करने के बहाने आरोपियों ने एसआई के मोबाइल से छेड़छाड़ की और उनके बैंक खाते से 3 लाख 2 हजार 422 रुपये पार कर दिए। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद निवासी 61 वर्षीय सब इंस्पेक्टर जुल्फिकार अली खान 23 दिसंबर को वन मेले में दवाइयां खरीदने गए थे। एक स्टॉल से 1500 रुपये की दवाई लेने के बाद जब उन्होंने फोन-पे (PhonePe) से भुगतान करने की कोशिश की, तो तकनीकी कारणों से ट्रांजेक्शन नहीं हो पाया। इसी दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी ने मदद के नाम पर उनका मोबाइल ले लिया और भुगतान प्राप्त करने के बाद फोन अपने दूसरे साथी को दे दिया।
एसआई जुल्फिकार के अनुसार, दूसरे युवक ने मोबाइल में कुछ संदिग्ध छेड़छाड़ शुरू कर दी। टोकने पर उसने कहा कि वह केवल 'खाता चेक' कर रहा है। मोबाइल वापस मिलने के कुछ ही देर बाद पीड़ित के फोन पर बैंक से राशि कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। देखते ही देखते आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में 3 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा दी।
हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित एसआई शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आने लगे। जब उन्होंने एक फोन रिसीव किया, तो दूसरी तरफ से कोई व्यक्ति आदिवासी बोली में बात कर रहा था। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल में की।
जहांगीराबाद पुलिस ने साइबर सेल से प्राप्त डायरी के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेले के उस स्टॉल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने सार्वजनिक स्थलों पर यूपीआई लेनदेन और अपरिचितों को मोबाइल देने के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।