भोपाल के बरखेड़ी टिंबर मार्केट में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने करोड़ों का नुकसान किया। जानें क्यों प्रशासन अब तक नहीं कर पाया इस मार्केट को शिफ्ट।

भोपाल के पुराने शहर में भीषण आग
20 फीट ऊंचाई तक उठी लपटें
तपिश के बीच पटरी से गुजरती रहीं ट्रेनें
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के घनी आबादी वाले इलाके बरखेड़ी स्थित टिंबर मार्केट में रविवार दोपहर एक बार फिर भीषण आग ने तांडव मचाया। दोपहर करीब 2 बजे एक लकड़ी की दुकान से शुरू हुई चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें 20 फीट की ऊंचाई तक उठ रही थीं। घटना स्थल के ठीक पीछे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई, क्योंकि आग की तपिश के बीच ही पटरियों से ट्रेनें गुजरती रहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट थी, जिससे दुकान के टीन शेड में करंट फैल गया था। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी ने क्षेत्र की बिजली काटी। हालांकि, राहत कार्य में तब बड़ी बाधा आई जब मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी का नोजल खराब हो गया और पाइप जोड़ने में देरी हुई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर नियंत्रण पा सकी।
यह आगजनी उस वक्त हुई जब मेट्रो प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड रूट के लिए इस मार्केट को शिफ्ट करने का काम चल रहा था। जिस दुकान में आग लगी, वहां से सामान हटाने की प्रक्रिया जारी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो पास ही मौजूद अन्य आरा मशीनें और लकड़ी के विशाल भंडार शहर में बड़ी तबाही मचा सकते थे।
भोपाल का यह पातरा पुल इलाका वर्तमान में सुरक्षा के लिहाज से सबसे संवेदनशील बना हुआ है। पिछले डेढ़ साल से 108 आरा मशीनों को शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। सरकार द्वारा 18 एकड़ जमीन और 5.85 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किए जाने के बावजूद अब तक शिफ्टिंग पूरी नहीं हो सकी है। रविवार रात को भी इसी मार्केट की 6 आरा मशीनें जलकर राख हो गईं, जिससे व्यापारियों को लगभग 2.5 करोड़ रुपए की चपत लगी है।
टिंबर मार्केट में आग का यह कोई पहला मामला नहीं है। साल 2016 में यहां ऐसी ही भीषण आग लगी थी, जिसे बुझाने में 36 दमकल गाड़ियों को 4 घंटे लग गए थे। पिछले साल भी यहां आगजनी की घटना हुई थी। बार-बार होने वाले इन हादसों और करोड़ों के नुकसान के बाद भी प्रशासन और व्यापारियों के बीच तालमेल की कमी के कारण शहर के बीचों-बीच मौत का यह सामान (सूखी लकड़ियां) आज भी मौजूद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।