भोपाल के कटारा हिल्स में त्विषा शर्मा मौत मामले के क्राइम सीन पर चोरी हुई है। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में नकाबपोश घुस गए। पुलिस जांच और सुरक्षा पर उठे सवाल

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल के कटारा हिल्स में स्थित रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह के घर रविवार देर रात तीन नकाबपोश चोरों ने सेंध लगा दी। गौरतलब है कि इसी घर में त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद से यह घर पुलिस की निगरानी और जांच के दायरे में है। मुख्य आरोपी गिरिबाला सिंह और उनका छोटा बेटा समर्थ इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।
रविवार रात करीब 2:00 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर के फर्स्ट फ्लोर के गेट से अंदर दाखिल हुए। उस समय घर पर गिरिबाला का बड़ा बेटा मौजूद था। इलाके में गश्त कर रहे पुलिस के चार्ली वाहन ने संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही चोर वहां से फरार हो गए।
भागते समय चोरों ने चांदी का कटोरा और दस्तावेजों से भरा एक थैला मौके पर ही छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस के अनुसार, चोर कुछ गहने और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाने में सफल रहे हैं। पुलिस अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि कुल कितनी संपत्ति चोरी हुई है।
इस घटना के बाद से हाई-प्रोफाइल 'क्राइम सीन' की सुरक्षा और पुलिस की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
खंडवा के आमाखुजरी जंगल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। रविवार को वनकर्मियों पर हुए हमले के बाद 600 पुलिस व वनकर्मियों ने 30 जेसीबी के साथ मिलकर 200 एकड़ जमीन को माफिया से मुक्त कराया।
भोपाल के कटारा हिल्स में त्विषा शर्मा मौत मामले के क्राइम सीन पर चोरी हुई है। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में नकाबपोश घुस गए। पुलिस जांच और सुरक्षा पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश में 2016 से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया पर जीएडी ने बुलाई अहम बैठक। जानिए कैसे 4.5 लाख कर्मचारियों और नई भर्तियों पर पड़ेगा इसका असर। विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू दौरे की प्रमुख झलकियाँ। जानें कैसे उन्होंने किसानों के साथ खेती की, योग का संदेश दिया और पर्यटन विकास की योजनाएं साझा कीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 135वें संस्करण में एमपी के ब्यावरा की बहनों द्वारा कचरे से कंचन बनाने की मुहिम की तारीफ की। जानें क्या है यह 'वेस्ट टू वेल्थ' अभियान।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश में में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में डीएसपी स्तर के 65 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) और एसडीओपी की नई पदस्थापना की गई है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह