सतना में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान तेज, 2 किलोवाट कनेक्शन में 7 किलोवाट लोड मिला। जांच दल से मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज। व्ही मित्र एप से नागरिकों से गोपनीय सूचना साझा करने की अपील।

बिजली चोरी पकड़ने चालू हुआ अभियान
सतना, स्टार समाचार वेब
आज शहर संभाग सतना में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया। विभाग को विगत दिनों में मिली सूचनाओं को एकत्रित कर कार्रवाई की गई। आज शहर में टीम द्वारा बिजली चोरी की प्राप्त सूचना में बड़खर तालाब के पास मोहित मिश्रा पिता राजेश मिश्रा आई व्ही आर एस क्र 1901030772 पर कार्रवाई की जिसमें छत के ऊपर से सर्विस लाइन को काटकर मीटर बायपास करते हुए चोरी की जा रही थी। जैसे ही राहुल मिश्रा कनिष्ठ अभियंता कोलगवां क्षेत्र मौके पर पहुंच कर निरीक्षण शुरू किया तब मोहित मिश्रा अपने भाई शिबू मिश्रा के साथ आकर जांच टीम के सदस्य के साथ मारपीट गाली- गलौज करने लगे और लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। राहुल मिश्रा ने तत्काल सूचना नीलाभ श्रीवास्तव कार्यपालन अभियंता शहर को दी, जिसके बाद विभाग की 4 गाड़ियां और 20 अधिकारी- कर्मचारी पहुंचे, तत्काल इसकी सूचना पुलिस थाना कोलगवां को दी गई। इस परिसर में 7 किलो वाट लोड मिला, जबकि सेक्शन लोड 2 किलो वाट था जो कि पूरा मीटर बायपास कर चलाया जा रहा था। सहायक अभियंता कोलगवां विद्यासागर सिंह द्वारा बताया गया कि ऐसे ही चोरी के कारण बड़खर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के फ्यूज जाने और केबल जलने की शिकायत प्राप्त होती है। जिसके कारण आम नागरिक परेशान होता है। आज शहर में अलग- अलग स्थानों में 12 प्रकरण बनाए गए।
जारी रहेगा अभियान
कार्यपालन अभियंता नीलाभ श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में विगत एक माह में यह देखने में आया है कि लोड में अत्यधिक वृद्धि हुई है जिसके कारण केबल जलने की शिकायतें मिली हैं। इस तरह के चोरों के कारण वो व्यक्ति भी परेशान होता है जिसकी कोई गलती नहीं वो भी परेशान होता है। अब पूर्व क्षेत्र कंपनी ने व्ही मित्र एप से आम नागरिक इस प्रकार जानकारी दे सकते है, नाम गोपनीय रखा जाएगा और रिकवरी राशि का कुछ प्रतिशत प्रोत्साहन के तौर पर जानकारी देने वाले नागरिक को दिया जाएगा। समस्त जानकारी पूर्णत: गोपनीय रहेगी। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। सभी से अनुरोध है कि व्ही मित्र एप को डाउनलोड करें और चोरी की जानकारी दें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।