प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के खिलाफ वाहन रैली निकालना भाजपा जिलाध्यक्ष को भारी पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें पद से हटा दिया गया है।

सार.. प्रधानमंत्री की ईंधन बचत मुहिम के खिलाफ वाहन रैली निकालने पर प्रदेश संगठन की बड़ी कार्रवाई; सादगी का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री ने भी घटाया अपना काफिला।
भोपाल. स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील के बीच, भाजपा संगठन ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश भाजपा संगठन ने तत्काल प्रभाव से जिलाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। संगठन का स्पष्ट मानना है कि पार्टी की कार्यशैली और शीर्ष नेतृत्व के संदेश के विपरीत इस तरह की वाहन रैलियां समाज में गलत संदेश देती हैं और यह सीधे तौर पर प्रधानमंत्री की गरिमा और अपील की अवहेलना है।
प्रदेश में ईंधन बचत की इस मुहिम का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए अपने कारकेड (काफिले) में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है। विशेष रूप से बुधवार को उनके काफिले में मात्र 6 वाहन ही देखे गए। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और नवनियुक्त पदाधिकारियों से भी बेहद शालीन तरीके से पदभार ग्रहण करने और अपने काफिले को छोटा रखने का आग्रह किया है।
पार्टी और सरकार के स्तर पर सादगी और ईंधन बचत के कड़े संदेश के बावजूद, बुधवार को किसान मोर्चा द्वारा एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस शक्ति प्रदर्शन को संगठन ने अनुशासन के दायरे से बाहर माना। राजनीतिक गलियारों में इस त्वरित निष्कासन को भाजपा की 'जीरो टॉलरेंस' नीति और सख्त अनुशासनात्मक कार्यशैली के तौर पर देखा जा रहा है। यह साफ संदेश है कि शीर्ष नेतृत्व की नीतियों के विरुद्ध जाने वाले किसी भी पदाधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।