प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के पहले दिन जिला चिकित्सालय सतना में 309 यूनिट रक्तदान कर नया रिकॉर्ड बनाया। साथ ही स्वच्छता व सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत बुधवार को हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले तो अस्पताल, मंदिर, नदी के किनारे श्रमदान किया फिर रक्तदान। श्रमदान और रक्तदान का वृहद कार्यक्रम जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया जिसमें नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की, भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, पूर्व नगर निगम स्पीकर अनिल जायसवाल, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला संयोजक पार्टी के जिला महामंत्री ऋषभ सिंह आदि शामिल हुए। जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने ब्लड संग्रह का एक रिकार्ड बनाते हुए एक दिन में 309 यूनिट रक्त संग्रहित किया। जबकि मैहर जिले में 42 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। कार्यक्रम संयोजक महामंत्री ऋषभ सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाजहित में निरंतर सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं।
मेयर ने 36वीं बार किया रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के मौके पर जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर 300 से ज्यादा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिले की पांच विधानसभा सीटों में आगामी 2 अक्टूबर तक 1000 यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। सेवा पखवाड़े के पहले दिन 309 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार ने भी रक्तदान किया। गौरतलब है कि महापौर ने 36 वीं बार रक्तदान किया है। महापौर के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय, जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केशरी,सुनील मिश्रा,अतुल शुक्ला, हिमांशु सिंह,आदित्य सिंह टीकर, प्रियंक त्रिपाठी,रमाकांत गौतम, विजय तिवारी, सुनीता शर्मा, वर्षा सिंह, सुनील सेनानी, सूर्यपाल सिंह, राजभान सिंह, जिया बेग, रहीस मोहम्मद, लुकमान रजा,अफरोज खान, हैदर खान,सचिन सिंह, विनीत शर्मा, नीरज कुशवाहा, मन्नू लाल कोल,उत्कर्ष सिंह,भगत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुखेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी,अनूप गुप्ता, कार्तिकेय जोली, विवेक अग्रवाल, समीम एवं राम बाबू त्रिपाठी रक्तदान करने वालों में शामिल रहे।
मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने भी किया ब्लड डोनेट
जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में जिया बेग, इमरान सौदागर, कुदरत उल्ला बेग, रिंकू खान, लुकमान रजा, मौलाना मतलूफ, कुर्बान, मौलाना जैनुल हक, रईस मंसूरी, इमरोज खान, साहिल लतीफ अहमद, अफरोज खान, हैदर खान, आजम सिद्दीकी, रफीक खान, नफीस खान, कासिम अली, हाशिम सौदागर, मो. ताज, रफीक लल्ला, कलीम हाशमी, राजा खान, राया खान, अकबर मस्तान खान, रिजवी खान, रिज्जू खान,फैसल खान आदि ने रक्तदान किया।
लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता आई
प्रधानमंत्री मोदी सदैव मानते हैं कि राष्ट्र और समाज को सशक्त एवं निरोगी बनाने के लिए स्वच्छता अनिवार्य है। पीएम के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ स्वच्छ भारत अभियान आज शहरों की सड़कों से लेकर गांवों की पगडंडियों तक सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है।
- गणेश सिंह, सांसद
अस्पताल स्वच्छ रहे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान न होकर, इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए,तभी प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता को सदैव राष्ट्र की प्राथमिकता बनाया है, जिसके परिणामस्वरूप देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं।
योगेश ताम्रकार, महापौर
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी, सीएस डॉ मनोज शुक्ला, डॉ. शरद दुबे, मनीष तिवारी, रविन्द्र सिंह सेठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मुरारी सोनी, विजय तिवारी, संजय तीर्थवानी, जिला मंत्री संजीव द्विवेदी, सुनील सेनानी, अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू, कृष्णा पांडेय, एमआईसी सदस्य आदित्य यादव, नीता सोनी, राधा श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, अजय सिंह मिंटू, अरविन्द सिंह सहित उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।