दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।

नई दिल्ली । स्टार समाचार वेब
दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 11 सदस्य देशों के शीर्ष नेता भारत पहुंच चुके हैं। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच से ऐतिहासिक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार, वैश्विक वित्तीय संस्थानों में पारदर्शिता और ग्लोबल साउथ की मजबूत भागीदारी पर विशेष जोर दिया। शनिवार दोपहर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी दिल्ली पहुंचे, और शाम को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात का कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने तीन मुख्य पहलुओं- प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और नियम बनाने की प्रक्रिया- पर गहराई से विचार करने की बात कही।
प्रतिनिधित्व (Representation):
पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों को अब और अधिक टाला नहीं जा सकता है। इस दिशा में होने वाली वार्ताओं को एक निश्चित समय-सीमा और ठोस परिणामों के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में वोटिंग पावर, नेतृत्व की भूमिका और नीतियों की प्राथमिकताएं आज की आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप होनी चाहिए। जिन देशों की अर्थव्यवस्था वैश्विक विकास में सबसे आगे है, उन्हें ग्लोबल इकोनॉमिक गवर्नेंस में भी उचित और प्रमुख भूमिका मिलनी चाहिए।
जवाबदेही (Accountability):
वैश्विक संस्थानों पर मानवता का विश्वास तभी मजबूत होगा जब वे समकालीन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान देने में सक्षम होंगे। प्रधानमंत्री ने सीफेर्रस (समुद्री नाविकों) के लिए एक विशेष 'सीफेर्रस इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क' बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके जरिए संबंधित देशों के मैरीटाइम अथॉरिटी को जोड़कर डिस्ट्रेस अलर्ट, मेडिकल असिस्टेंस, परिवारों को समय पर सूचना और बचाव अभियानों में बेहतर सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।
नियम बनाना (Rule Making):
भविष्य की वैश्विक दिशा तय करने में सभी देशों की समान भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर स्पेस, आउटर स्पेस, बायो-टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी न केवल भविष्य के नए अवसर पैदा कर रही हैं, बल्कि नियम भी तय कर रही हैं। हमें 'ग्लोबल साउथ' को केवल 'रूल टेकर' (नियम मानने वाला) से बदलकर 'रूल शेपर' (नियम तय करने वाला) बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। ब्रिक्स मंच के माध्यम से युवा राजनयिकों और नीति निर्माताओं को विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण और कानूनी विशेषज्ञता प्रदान की जा सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 'ग्लोबल साउथ' की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज यह क्षेत्र वैश्विक संकटों का सामना करने में सबसे आगे है, लेकिन निर्णय लेने की प्रक्रिया में सबसे पीछे खड़ा रहता है। उन्होंने वैश्विक व्यवस्था से आह्वान किया कि हमें 'विशेषाधिकारों के पिरामिड' को एक 'साझेदारी के मंच' में बदलना होगा।
यह एक ऐसा मंच होना चाहिए जहां हर राष्ट्र की आवाज सुनी जाए, हर सदस्य की सक्रिय भागीदारी हो और हर नीति के केंद्र में मानवता का समग्र विकास हो। इस विजन को जमीनी रूप देने के लिए पीएम मोदी ने वैश्विक शासन में सुधार हेतु संयुक्त रूप से 10 प्रस्ताव तैयार करने का प्रस्ताव रखा, ताकि आगामी शिखर सम्मेलन से पहले इन्हें एक मुकम्मल 'ब्रिक्स सुधार रोडमैप' का रूप दिया जा सके।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह