भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।

सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल में सेंट्रल जीएसटी (CGST) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'जिम 365 डिग्री' (Gym 365 Degree) के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से अधिक की भारी-भरकम टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ कि जिम प्रबंधन द्वारा ग्राहकों को बिल जारी नहीं किए जा रहे थे और इसी वित्तीय धांधली के जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की जा रही थी। सीजीएसटी की टीम ने चूनाभट्टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर यह औचक कार्रवाई की है।
सेंट्रल जीएसटी के करीब 30 अधिकारियों की एक विशेष टीम ने सभी पांचों ठिकानों पर एक साथ शिकंजा कसा। यह पूरी कार्रवाई प्रधान आयुक्त सीजीएसटी एन पदमश्री के निर्देशन में अंजाम दी गई, जबकि एडिशनल कमिश्नर जी मनिगंडा स्वामी ने इस पूरी टीम का नेतृत्व किया। कल शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक पूरी न होने के चलते जिम के प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया था, जिसके बाद आज फिर से अधिकारी दस्तावेजों की गहराई से जांच करने इन ठिकानों पर पहुंचे हैं। जांच पूरी होने के बाद जिम संचालक से चोरी की गई राशि की वसूली की जाएगी।
जांच के दौरान सामने आया कि सितंबर 2025 में जीएसटी नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए थे, जिसके बाद इन संस्थाओं के लिए टैक्स क्रेडिट की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। इसके स्थान पर ऐसे प्रतिष्ठानों को 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी जमा करना अनिवार्य किया गया है, जबकि इससे पहले इन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू था। आरोप है कि जिम संचालक द्वारा यह 5 प्रतिशत टैक्स भी सरकार के खाते में जमा नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते यह बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कर चोरी के खिलाफ अभियान जारी है। स्टेट जीएसटी भोपाल की टीम ने सोमवार को राजगढ़ जिले के सारंगपुर में बड़े किराना कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिलिंग व्यवस्था, बिक्री के रिकॉर्ड और जीएसटी अनुपालन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिना बिल के सामान बेचा जा रहा है और ग्राहकों से जीएसटी के नाम पर राशि वसूलने के बावजूद उन्हें पक्का बिल नहीं दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान टीम को देखकर कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से खिसक गए, तो कई जगहों पर संचालक ही नदारद मिले। जांच में कुछ दुकानें ऐसी भी मिलीं जिनका सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपए से कम था, और वे अनरजिस्टर्ड पाई गईं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल अनरजिस्टर्ड होने मात्र से तत्काल punitive action तय नहीं होती, बल्कि विभागीय रिपोर्ट तैयार करने के बाद नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ही संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह