सतना जिले में चलती बस में रिश्ते के जीजा द्वारा साली से दुष्कर्म का मामला सामने आया। अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने की भी बात आई सामने। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

सतना, स्टार समाचार वेब
चलती बस में रिश्ते की साली के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की तबियत बिगड़ी। अस्पताल से छुटटी होने के बाद पीड़िता ने आपबीती बड़ी बहन को बताई। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची। रीवा पुलिस के द्वारा जीरो में एफआईआर दर्ज कर केस डायरी अमरपाटन पुलिस को भेजी है। अमरपाटन पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
ट्रेन में बैठ जा रहे थे हैदराबाद
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी बातचीत फोन पर रिश्ते के जीजा से अक्सर होती थी, उसे रीवा में रहने वाली बड़ी बहन के घर जाना था। यह बात रिश्ते के जीजा को बताई तो वह 26 जून की दोपहर रीवा पहुंच गया जहां बड़ी पुल के पास उससे मुलाकात हुई। रिश्ते का जीजा नाश्ता कराने रेस्टोरेंट ले गया इसके बाद आटो से रीवा रेलवे स्टेशन, से में बैठाकर रिश्ते का जीजा हैदराबाद ले जा रहा था। यह जानकारी पीड़ित युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को फोन लगाकर युवती को लेकर घर लौटने का दबाव बनाया।
कटनी में उतरे
युवक अपनी रिश्ते की साली को लेकर बिना बताए हैदराबाद जा रहा है, यह जानकारी लगने पर युवती के परिजनों ने उसको फोन लगाकर घर लौटने के लिए दबाव बनाया। बार-बार आ रहे फोन से युवक डरा और वह युवती को लेकर कटनी स्टेशन में ट्रेन से उतर गया। कटनी से उतरने के बाद रीवा आने के लिए स्लीपर बस में बैठा।
वीडियो वायरल करने की धमकी
3 जुलाई को रीवा पुलिस के पास पहुंची पीड़ित युवती ने बताया कि कटनी स्टेशन में उतरकर रीवा आने के लिए रिश्ते के जीजा के साथ स्लीपर बस में बैठी। बस रात 10.30 बजे के करीब अमरपाटन के पास पहुंची तब रिश्ते का जीजा नजदीक आकर लेट गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी देकर चलती बस में दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की तबियत बिगड़ी। रीवा स्थित बड़ी बहन के घर पहुंचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे 28 जून को छुटटी मिली। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि चलती बस में युवती से दुष्कृत्य के प्रकरण की डायरी रीवा से अमरपाटन आई है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।