छुलहा गांव में 900 मीटर मुख्य रास्ता बंद होने और मुरुम नहीं डाले जाने से ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के बाद सड़क पर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
छुलहा गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधा और अपने हक के रास्ते के लिए एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता जीतेंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा पुन: धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इस विरोध प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह परिहार ने भी ग्रामीणों का खुलकर समर्थन किया। ग्रामीणों की नाराजगी की मुख्य वजह गांव के 900 मीटर लंबे मुख्य रास्ते का बंद होना और उस पर मुरुम न डाला जाना है। प्रदर्शन से एक दिन पहले गांव के ही सदस्य रामचरण अहिरवार द्वारा कांटे और झाड़ियां रखकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। इससे पहले जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा मुरुम डलवाने का भरोसा दिया गया था लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों को दोबारा धरने पर बैठना पड़ा।
जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, सीईओ अशोक मिश्रा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए 15 अगस्त की स्वतंत्रता दिवस तैयारियों का हवाला दिया और वादा किया कि 15 अगस्त के ठीक बाद (मंगलवार से) मुरूम डालने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों के सामने अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर जल्द से जल्द काम पूरा कराने का भरोसा दिलाया है। सामाजिक कार्यकर्ता जीतेंद्र कुमार पटेल और ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उनकी किसी व्यक्ति विशेष से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उनकी एकमात्र मांग है कि सरकारी जमीन से ग्रामीणों के निकलने के लिए रास्ता उपलब्ध कराया जाए और इस बारिश के मौसम में कम से कम 900 मीटर सड़क पर मुरुम डालकर उसे चलने योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों ने अंतिम चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी प्रशासन का वादा झूठा निकला और 15 अगस्त के बाद काम शुरू नहीं हुआ, तो पूरा छुलहा गांव सतना कलेक्ट्रेट पर उग्र धरना प्रदर्शन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

सतना के होटल चन्द्रब्यूह के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव मिला। कमरे से शराब की 20 से ज्यादा खाली बोतलें, अधजली सिगरेट और दवाओं के रैपर मिले। पुलिस जांच जारी है।
गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की सूचना पर अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। लाइन ऑफ एक्शन पूछने पर चीफ इंजीनियर से विवाद हुआ। बाद में अधिकारी ने माफी मांगी।
छुलहा गांव में 900 मीटर मुख्य रास्ता बंद होने और मुरुम नहीं डाले जाने से ग्रामीण दोबारा धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के बाद सड़क पर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज से मुंबई और उधना जाने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस बनाने की मंजूरी दी है। सतना समेत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सतना में सैम बच्चों की भूख जांच और दस्तक अभियान की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने हर 15 दिन संयुक्त समीक्षा के निर्देश दिए। खाद, अपार आईडी और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा हुई।
सतना में मलेरिया नियंत्रण अभियान के बावजूद नया पॉजिटिव मरीज मिला। छह माह में 22 मलेरिया और 32 डेंगू केस सामने आए। आठ ब्लॉकों के 41 गांव डेंजर जोन में हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण से जुड़े कई ऐतिहासिक प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश की तीन प्रमुख महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक निरंतर जारी रखने और उनके सुचारू संचालन के लिए 1,32,828 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
मध्यप्रदेश में चंबल अंचल के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे।
ग्वालियर के एडीजे कोर्ट में सिंधिया राजपरिवार की अरबों की संपत्ति के बंटवारे को लेकर सुनवाई हुई। त्रिपुरा राजघराने की प्रतिमा देवी की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने जवाब दाखिल किया है। जानिए इस बहुचर्चित संपत्ति विवाद की पूरी अपडेट।
भोपाल के समरधा जंगल में मिले एक साल के बाघ के शावक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। शुरुआती जांच में बड़े बाघ के साथ टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय वर्चस्व) को मौत की वजह माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह