रीवा शहर के प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर के पहुंच मार्ग से बुधवार को नगर निगम द्वारा भारी विरोध के बीच अतिक्रमण हटाया गया। बुल्डोजर कार्रवाई में अवैध दुकानों और कब्जों को हटाया गया, जिससे भक्तों को अब सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के प्राचीन चिरहुला हनुमान मंदिर को जाने वाले मार्ग में व्याप्त अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम अमला ने जिला प्रशासन की मदद से अवैध कब्जे को बुल्डोजर से नेस्तानाबूद कर दिया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने विरोध करते हुये कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया और अतिक्रमण शांतिपूर्ण तरीके से हटाया गया।
उल्लेखनीय है कि चिरहुला मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग में दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। प्रसाद समेत फूल-माला व कास्मेटिक आइटम की दुकान सजा लिये थे। ऐसे में श्रद्धालुओ को मंदिर तक पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों ने अवैध तरीके से नगर निगम की दुकानों पर भी कब्जा कर रखा था। जिसके खिलाफ बुधवार को व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम मौके पर बुल्डोजर लेकर पहुंची और दुकानों के बाहर लगे हुये टीन शेड को नोच दिया। इसके अलावा ननि की दुकान में अवैध कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम अनुराग तिवारी व तहसीलदार शिवशंकर तिवारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक समेत पुलिस अमला उपस्थि रहा। नगर निगम की ओर से एचके त्रिपाठी, पीएन शुक्ला, श्रीमती मनीषा उपाध्याय, मनोज सिंह, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, सुखेन्द्र चतुर्वेदी, अच्छेलाल पटेल, अतिक्रमण अमले के साथ मौजूद रहे।
पूर्व में दी गई थी नोटिस
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिये पूर्व में कई बार कब्जा धारियों को नोटिस जारी की गई थी। मौखिक रूप से भी कई बार खुद से अतिक्रमण हटाने के लिये कहा गया था, लेकिन दुकानदार नहीं माने। जिसके चलते बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली।
गुरु पूर्णिमा को लेकर की गई कार्रवाई
ज्ञात हो कि गुरुवार को गुरु पूर्णिमा है। ऐसे में प्राचीन चिरहुला मंदिर में भक्तों की अच्छीखासी भीड़ होगी। लेकिन अतिक्रमण के चलते यहां आने वाले भक्तों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता। यही वजह है कि मंगलवार का दिन अतिक्रमण हटाने के लिये चुना गया। अतिक्रमण हटने के साथ ही पहुंच मार्ग अच्छा खासा चौड़ा दिखने लगा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।