चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ, मंदाकिनी घाट और सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। अधूरे निर्माण से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, जबकि गुणवत्ता और कार्य प्रगति पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हाईलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एक पुरानी कहावत है कि नौ दिन चले अढ़ाई कोस, लेकिन धार्मिक नगरी चित्रकूट में इन दिनों चल रहे विकास कार्यों को देकर एक नई कहावत बन गई है कि 9 माह में भी न चले अढ़ाई कोस। प्रभु श्रीराम के धाम चित्रकूट में इस समय कामदगिरि परिक्रमा पथ और मंदाकिनी के घाटों के पुर्ननिर्माण का कार्य चल रहा है। पांच किमी के कामदगिरि परिक्रमा पथ में एक साल से अधिक समय से पत्थर लगाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक मात्र ढाई किलोमीटर के परिक्रमा में भी पत्थर लगाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है तो वहीं मंदाकिनी के घाटों पर भी कछुआ गति से काम चल रहा है।
श्रद्धालुओं को परिक्रमा में हो रही परेशानी
संविदा एजेंसी की मनमानी के चलते परिक्रमा पथ पर जगह-जगह फैले बालू,सीमेंट,गिट्टी की वजह से नियमित परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालु एक साल से परेशान हो रहे हैं,परिक्रमा पथ पर बिखरे मटेरियल में श्रद्धालुओं का चलना मुश्किल होता जा रहा है,लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और संविदा एजेंसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
सीडीए अध्यक्ष व कलेक्टर दौरे पर दिखता है काम
आरोप है कि परिक्रमा पथ,भरत घाट और मोहकमगढ़ से पीलीकोठी तक बन रही सड़क का काम हो इन स्थानों पर काम में तेजी तभी आती है जब चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव और कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस चित्रकूट के दौरे पर होते हैं। जब इन दोनों लोगों को चित्रकूट दौरे पर जाना होता है तो उसके एक दिन पहल पहले परिक्रमा पथ,भरत घाट और मोहकमगढ़ से पीलीकोठी तक बन रही सड़क में संविदा एजेंसी और ठेकेदारों द्वारा आनन- फानन में कार्य शुरू करा दिए जाते हैं और जब ये दोनों चित्रकूट से रवाना हो जाते हैं तो दूसरे दिन से ही फिर से संविदा एजेंसी और ठेकेदार नदारद हो जाते हैं और विकास भी गायब हो जाता है।
गुणवत्ता पर भी उठ रहे सवाल
चित्रकूट में ये परंपरा कब बंद होगी कि जो भी विकास कार्य शुरू होते हैं वो कभी पूरे होते ही नहीं है, इसका उदाहरण सीवर लाइन प्रोजेक्ट सबके सामने है। अब देखना यह है कि ये काम जो प्रगति पर हैं वे पूरे होते हैं या फिर यूं ही ये कार्य भी चलते रहेंगे और अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इन कार्यों की सिर्फ समीक्षा करते रहेंगे, वैसे भी परिक्रमा पथ पर चल रहे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल भी लगातार उठ रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।