चित्रकूट के हनुमान धारा क्षेत्र में कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की। दुकानदारों द्वारा शटर गिराकर भागने की घटनाओं के बीच, दूध, दही, पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए गए।

खाद्य विभाग का छापा, दुकानदारों ने गिराए शटर
चित्रकूट, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट के हनुमान धारा के पास स्थित दुकानदारों में उस समय खलबली मच गई जब खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। खाद्य अधिकारियों की टीम को देखते ही दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों की शटर गिरा दी, और भाग गए। इस बीच टीम द्धारा कुछ दुकानों में कार्रवाई करते हुए सेम्पिल लिए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश पर मुृख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्धारा की गई।
मौके पर की जांच
बताया गया है कि हनुमान धारा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा फूड सेफ्टी आॅन व्हील (मोबाइल टेस्टिंग लैब) से मौके पर जांच की गई है। सीएमएचओ डॉक्टर एलके तिवारी ने बुधवार को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा चित्रकूट में खाद्य सामग्रियों की जांच करने के निर्देश दिए थे, जिसके पालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा मोबाइल फूड सेफ्टी वैन की सहायता से चित्रकूट में प्रांशु डेयरी, जानकी कुंड रोड चित्रकूट के यहां से दूध, दही और पनीर का नमूना लिया। बाला जी नमकीन एंड स्वीट्स हाउस के यहां से पेड़ा का नमूना लिया गया है। इसके अलावा लालजी मिष्ठान भंडार हनुमानधारा के यहां से मगज के लड्डू का नमूना लिया गया है।
जारी रहेगी कार्रवाई
शिवशंकर दूध डेयरी भारत घाट के यहां से दूध, पनीर एवं दही का नमूना लिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह और अशोक कुर्मी शामिल रहे। लैब में केमिस्ट हिमांशु गौतम द्वारा जांच की जा रही है। खाद्य विभाग चित्रकूट में की गई कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से चित्रकूट के दुृकानदानों में हड़कम्प मचा हुआ है।
जांच में खराब मिला तेल
बताया गया है कि कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने कमलेश मिष्ठान भंडार के यहां से समोसा पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले तेल की जांच लैब से कराने पर तेल खराब पाया गया है, जिस कारण शेष तेल को नष्ट करा दिया गया। दुकान में गंदगी पाई गई है जिसके लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।