चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के जल संकट को लेकर विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बाणसागर, नर्मदा परियोजना और नए बांधों की प्रगति पर चर्चा करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जल संकट के निदान के लिए विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ गुरूवार को लगभग तीन घंटों तक मंथन किया। इस दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों से जानना चाहा की क्षेत्र की पानी से जुड़ी परियोजनाएं किस स्थित में हैं और वे कब तक पूरी हो जाएंगी गुरूवार को स्थानीय सर्किट हाउस में एसई बाणसागर, ई.ई. एनबीडीए, ईई डब्लूआरडी,एसडीओ औश्र जेई के अलावा आरईएस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में विधायक ने एक-एक काम की समीक्षा की। उन्होने जानना चाहा कि बाणसागर का पानी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र आने में कहां रूकावट आ रही है,वाणसागर का पानी कहां रुका है,उस पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इस सम्बंध में अगली बैठक मंगलवार 26 मई को भोपाल में मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेकेट्री राजेश राजौरा के साथ होगी।
नर्मदा का पानी आने पर संशय
समीक्षा बैठक के दौरान नर्मदा का पानी सतना समेत चित्रकूट आने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि एनबीडीए का पानी चित्रकूट क्षेत्र में ला पाने का भरसक प्रयास चल रहा और आगे भी जारी रहेगा, लेकिन फिलहाल उसकी सफलता की कोई गारंटी नहीं है। गौरतलब है कि शनिवार 23 मई को विधायक श्री गहरवार प्रमुख अभियंता के साथ मगरदहा, मरचुआ नाला एवं 2013 के मंजूर एवं रुके हुए एक्वाडक्ट का निरीक्षण करेंगे।
पानी पहुंचाने के खर्च से ज्यादा बिजली का रेट
विधायक श्री गहरवार ने कहा कि बकिया बांध बिजली विभाग का प्रोजेक्ट है जिसमें तरह-तरह की दिक्कतें आ रही हैं। बिरसिंहपुर माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन 465 करोड़ का प्रोजेक्ट है। उन्होने कहा कि पानी पहुंचाने में जो बिजली खर्च हो रही है वो निर्धारित रेट से बहुत ज्यादा है अभी तक बिजली विभाग ने एनओसी भी नहीं दी है जिसके निराकरण पर प्रयास जारी है।
दो मंजूर, तीन बांधों को जल्द मिलेगी मंजूरी
विधायक श्री गहरवार ने कहा कि क्षेत्र में पानी लाने के लिये कोई भी कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में दो बांधों को मंजूरी मिल चुकी है जबकि तीन बांधों की मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है। उन्होने इस दौरान बताया कि रानीपुर और नरदहा बांध मंजूर हो गये हैं। कंदर, अमिलिया के पास हनुमान सागर, गहवर बांध इसी महीने मंजूर हो जायेंगे। पड़मनिया और अंधराखोह भी डीपीआर एस्टीमेट की स्थिति में पहुंचने पर शीघ्र मंजूर होंगे। लाल बुद्ध प्रताप सिंह सागर कुचमैला पगार की भी साध्यता रिपोर्ट प्रस्तुत है जिनका सर्वे कर एस्टीमेट डीपीआर इसी मानसून के पहले प्रस्तुत हो जायेंगे।
ब्रिटिश काल के बांध
समीक्षा बैठक में विधायक श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में छोटे बांध, ब्रिटिश काल के पुराने व नये तालाब को जीर्णोद्धार करना, पुराने नालों की खुदाई का भी काम तेज गति से जारी है। समीक्षा बैठक में कहां से कैसे पानी देना है, किन स्थानों पर पानी रोकना सभी विषयों पर चर्चा हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।