मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुजालपुर के हाटकेश्वर धाम में पं. कमल किशोर नागर की श्रीमद्भगवत् कथा में शामिल हुए। उन्होंने सनातन संस्कृति, गौसेवा और भावी पीढ़ी के संस्कारों पर जोर दिया।

हाटकेश्वर धाम में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए
कमल किशोर नागर की श्रीमद्भगवत् कथा सुनी
सनातन संस्कृति, गौसेवा का संकल्प दोहराया
शुजालपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर स्थित हाटकेश्वर धाम (सेमली घाट) पहुंचे। यहाँ उन्होंने सुप्रसिद्ध संत पंडित कमल किशोर नागर जी द्वारा प्रस्तुत की जा रही श्रीमद्भगवत् कथा में शिरकत की। जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अध्यात्म, संस्कार और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस प्रकार जीवित रहने के लिए शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार आत्मा की शुद्धि और शांति के लिए भक्ति और सत्संग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में धर्म और संस्कृति की अविरल धारा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।
भावी पीढ़ी पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संतानें हमारे वंश की अमरता का प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि संतान संस्कारित हो, तो उनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का आशीर्वाद समाहित होता है। उन्होंने अगली पीढ़ी को शिक्षित करने के साथ-साथ नैतिक मूल्य देने का आह्वान किया।
डॉ. यादव ने पंडित कमल किशोर नागर द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति और गौसेवा अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराज श्री ने अध्यात्म के माध्यम से पूरी पीढ़ी को जीवन जीने का सही मार्ग दिखाया है। समाज से अशिक्षा और नशे जैसी कुरीतियों को दूर करने के उनके संकल्प का व्यापक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के सरकारी संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों (जैसे सांदीपनि आश्रम और जानापाव) को पवित्र तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सभी नगरीय निकायों में 'गीता भवन' और जनपदों में 'आदर्श वृंदावन ग्राम' का निर्माण कराया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित 'वैदिक घड़ी' हमारी प्राचीन विरासत का गौरव बढ़ा रही है, जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री ने अवलोकन किया।
गौमाता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। प्रदेश में नई और सर्वसुविधायुक्त गौशालाएं खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता के दूध से जहाँ बच्चों का कुपोषण दूर होगा, वहीं पशुपालन से ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।