मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के भांडेर में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित किया। जानें यशोदा योजना, केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के भांडेर में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में हिस्सा लिया।
दतिया (भांडेर)। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दतिया जिले के भांडेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसानों को देश का असली 'भाग्य विधाता' बताया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार किसानों, पशुपालकों और युवाओं के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दतिया जिले के लिए 62.23 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें भव्य सांदीपनि विद्यालय, रतनगढ़ माता मंदिर में यात्री निवास और खेल स्टेडियम जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। डॉ. यादव ने हितग्राहियों को आधुनिक कृषि यंत्र, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए हितलाभ भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इसी शैक्षणिक सत्र से यशोदा योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को दूध के पैकेट वितरित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि प्रदेश की सभी पात्र लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता निरंतर दी जा रही है।
सिंचाई सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सिंचित रकबा 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड अंचल के किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र से होने वाला पलायन हमेशा के लिए रुक जाएगा। छोटे किसानों की सुविधा के लिए अब हर विधानसभा स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर (कृषि यंत्रों की किराये की दुकान) खोले जा रहे हैं।

सीएम ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया गया है। आगामी समय में 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी का लक्ष्य है। 25 गाय पालने वाली इकाइयों पर 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। लक्ष्य प्रदेश में दूध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% करना है। अब किसान खेतों में पराली जलाने के बजाय 'हैप्पी सीडर' मशीनों से भूसा बना रहे हैं, जिससे उन्हें दोहरी कमाई हो रही है।
सम्मेलन के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक एक किसान के खेत में जा पहुंचे। वहां उन्होंने स्वयं स्ट्रॉ रीपर मशीन की सवारी की और किसान से खेती की बारीकियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर किसान भावुक हो गया और कहा, "ऐसा लग रहा है जैसे शबरी से मिलने स्वयं राम आए हों।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के लीला स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इंदौर के पास जानापाव और बाबा साहब अंबेडकर के तीर्थ स्थल का विकास कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही कूनो में चीतों का पुनर्वास और नया माधव टाइगर रिजर्व पर्यावरण और पर्यटन के प्रति सरकार की सजगता को दर्शाता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।