मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृंदावन में जीवनदीप आश्रम का उद्घाटन किया और संतों को सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन आमंत्रित किया। जानें भगवान कृष्ण और सांदीपनि आश्रम का संबंध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृंदावन में जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण किया
वृंदावन। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृंदावन में जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि यह आश्रम आने वाले समय में आशा, करुणा और सेवा का एक प्रमुख प्रकाश स्तंभ बनेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि, महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी और साध्वी ऋतंभरा जैसी विभूतियाँ उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मथुरा-वृंदावन और मध्यप्रदेश का रिश्ता 5000 साल पुराना है। उन्होंने रेखांकित किया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में अपनी लीलाएं और पराक्रम दिखाने के बाद शिक्षा ग्रहण करने के लिए उज्जैन के सांदीपनि आश्रम को चुना था। श्रीकृष्ण के जिस विराट व्यक्तित्व की आज विश्व वंदना करता है, उसे गढ़ने में उज्जयिनी की शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने संत समाज को उज्जैन आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश हमेशा से सनातन विचार के विस्तार में अग्रणी रहा है। इस अवसर पर "सनातन धर्म और जीवन दर्शन" पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
डॉ. मोहन भागवत: संघ प्रमुख ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच सनातन धर्म की ध्वजा संतों और आश्रमों के कारण ही गरिमा के साथ लहरा रही है।
साध्वी ऋतंभरा: उन्होंने कहा कि जीवनदीप आश्रम वृंदावन की भव्यता बढ़ाएगा। यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो कोई भी बाधा हमें सफल होने से नहीं रोक सकती।
आरिफ मोहम्मद खान: पूर्व राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह आश्रम भविष्य में ज्ञान के संरक्षण और संवर्धन का बड़ा केंद्र बनेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।