मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को मैहर प्रवास पर रहेंगे। मां शारदा दर्शन के बाद राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 19 अगस्त बुधवार को मैहर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा 19 अगस्त को दोपहर 1.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे हेलीपैड मैहर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1.40 बजे मां शारदा देवी के दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2.25 बजे अलाउद्दीन खां स्टेडियम मैहर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सायं 5 बजे हेलीपैड मैहर से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपए की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन पर्व पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की राशि शगुन के रूप में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां शारदा लोक फेज-1 अंतर्गत परिक्रमा मार्ग पर 8 करोड़ 95 लाख के पाथवे,फेंसिंग,वेटिंग हॉल,पेयजल,शौचालय और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में मां शारदा लोक के कार्यों सहित लगभग 256 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी जिले को देंगे। मुख्यमंत्री 59 लाख रुपए की लागत से निर्मित नगर पालिका परिषद मैहर में परशुराम धर्मशाला भवन के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 151 करोड़ 30 लाख रुपए के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 104 करोड़ 43 लाख रुपए के 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
आयुक्त रीवा संभाग व आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम स्थलों का रीवा आयुक्त शीलेन्द्र सिंह और आईजी गौरव राजपूत ने मंगलवार दोपहर भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर CAT का आदेश बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों को विमुक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश चीतों का तीसरा आवास बन गया है। इस अवसर पर गिद्ध गणना रिपोर्ट-2026 और बुंदेली पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और पटवारी कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो गए हैं। गुना, देवास और आगर मालवा के विवाद की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वृंदावन ग्राम में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिता होगी। प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसानों के लिए सोलर सिस्टम और सिंचाई सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह