आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में आईटीआई सतना के लिए बड़े विस्तार की तैयारी है। प्रधानमंत्री कौशल एवं रोजगार रूपांतरण योजना (पीएम-सेतु) से संस्थान को जोड़कर लगभग 260 करोड़ रुपये का सहयोग दिलाया जाएगा। इससे संस्थान में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और अधोसंरचना का विकास होगा। यह जानकारी सांसद गणेश सिंह ने शनिवार को आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दी। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की उपस्थिति में 6 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बालक एवं बालिका छात्रावासों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह ने की। संस्थान परिसर में बनने वाले दोनों छात्रावासों में कुल 90 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी। इनमें 60 सीटर बालक और 30 सीटर बालिका छात्रावास शामिल हैं। छात्रावास बनने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से तकनीकी प्रशिक्षण लेने आने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा। अब उन्हें प्रशिक्षण के लिए सतना में रहने की व्यवस्था जुटाने की परेशानी से राहत मिल सकेगी।
राज्यमंत्री ने कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का किया आह्वान
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच युवाओं को अपने कौशल को लगातार विकसित करना होगा। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब युवा शिक्षित होने के साथ प्रशिक्षित और कौशल संपन्न भी होंगे। पारंपरिक हुनर के साथ डिजिटल ज्ञान, आधुनिक तकनीक और नवाचार से जुड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।
तभी साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि पीएम-सेतु योजना से आईटीआई सतना को लगभग 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने से संस्थान के विकास को नई दिशा मिलेगी। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित होंगी और युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप हुनर सिखाने की व्यवस्था मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप देश को कुशल मानव संसाधन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आवासीय सुविधा संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करेगी और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी।
प्रशिक्षण पूरा करने वालों को मिले प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम में संस्थान का दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, परिश्रम और नवाचार के जरिए रोजगार के अवसर हासिल करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के प्राचार्य अजय बागरी ने शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आईटीआई सतना गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए प्रयासरत है। पीएम-सेतु योजना और छात्रावास निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण मिलेगा। संस्थान का लक्ष्य प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है। कार्यक्रम के अंत में जिला रोजगार अधिकारी अजय शुक्ला ने अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।
आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।
विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।
जिला अस्पताल सतना में मरीजों के साथ परिजनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम फिर लागू करने की तैयारी है। दो अटेंडर को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त पास शुल्क लेकर निजी एजेंसी जारी करेगी।
कोविड महामारी के दौरान अस्थायी नियुक्ति के बाद हटाए गए प्रदेश के 4600 स्वास्थ्यकर्मियों का एनएचएम रिकॉर्ड जुटा रहा है। सतना-मैहर के 250 कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई, फिर से रोजगार की उम्मीद जगी।
भोपाल के ऐशबाग स्थित 599 जनता क्वार्टर के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सोमवार 23 नवंबर से कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि एक आवंटी को बुधवार तक की राहत मिली है।
सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने महिला की बांह से नेक्सप्लानन गर्भनिरोधक इंप्लांट सफलतापूर्वक निकाला। आधुनिक महिला स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।