जिला अस्पताल सतना में मरीजों के साथ परिजनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम फिर लागू करने की तैयारी है। दो अटेंडर को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त पास शुल्क लेकर निजी एजेंसी जारी करेगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में मरीजों की देखभाल के नाम पर वार्डों में जुटने वाली परिजनों की भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए प्रबंधन अब गेट पास व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था लागू हुई तो एक मरीज के साथ दो परिजनों को ही नि:शुल्क प्रवेश पास मिलेगा। इससे अधिक अटेंडर को अस्पताल में प्रवेश के लिए शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इसके लिए गेट पास बनाने और वितरण की जिम्मेदारी आउटसोर्स एजेंसी को सौंपने की योजना है। अस्पताल प्रबंधन इस संबंध में टेंडर जारी करने की तैयारी में है।
अभी प्रस्ताव, कलेक्टर की मंजूरी का इंतजार
वार्डों के भीतर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक बार फिर पास सिस्टम लागू करने की तैयारी है। हालांकि, व्यवस्था लागू करने से पहले कलेक्टर की अनुमति लेनी होगी। इसके बाद एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। जिला अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने इस व्यवस्था की पहल की है। इसके लिए शिवपुरी जिला अस्पताल के मॉडल को आधार बनाया जा रहा है, जहां मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की संख्या नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम लागू है। प्रस्ताव के मुताबिक, एक मरीज के साथ केवल दो अटेंडर को ही वार्ड में रहने की अनुमति होगी। इसे लागू करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह को प्रस्ताव दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद निजी एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ही तय होगा कि अस्पताल में पास सिस्टम कब से लागू किया जाएगा।
फोटोयुक्त पास से होगी पहचान
प्रस्तावित व्यवस्था में मरीज और उसके साथ आने वाले अटेंडर का पूरा विवरण आॅनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसमें मरीज का नाम, आईपीडी नंबर, मोबाइल नंबर के साथ अटेंडर का नाम और मरीज से उसका संबंध भी दर्ज रहेगा। प्रत्येक पास पर संबंधित अटेंडर की फोटो होगी, जिससे वार्डों में अनधिकृत प्रवेश की पहचान आसान हो सके। इसके लिए एजेंसी को चौबीस घंटे पंजीयन काउंटर संचालित करना होगा और आवश्यक कर्मचारी भी उपलब्ध कराने होंगे।
उपचार में बाधा बन रही भीड़
जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ कई-कई परिजनों की मौजूदगी अक्सर अव्यवस्था का कारण बनती है। मरीज को देखने और उसकी देखभाल के नाम पर बड़ी संख्या में लोग वार्डों तक पहुंच जाते हैं। नतीजतन डॉक्टरों के राउंड, नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली और मरीजों के उपचार में व्यवधान पैदा होता है। भीड़ के कारण दूसरे मरीजों को भी असुविधा उठानी पड़ती है। ऐसे में प्रबंधन का मानना है कि निर्धारित संख्या में अटेंडर को प्रवेश देने से अस्पताल की व्यवस्था अधिक अनुशासित हो सकेगी।
भीड़ घटेगी तो संक्रमण का खतरा भी होगा कम
अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस व्यवस्था से वार्डों में अनावश्यक भीड़ कम होगी। इससे सफाई व्यवस्था बनाए रखने, संक्रमण के खतरे को घटाने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वार्डों में सामान बेचने वालों, अनधिकृत व्यक्तियों तथा मोटरसाइकिल व रिक्शा से आने-जाने वालों की आवाजाही रोकने में भी सहूलियत होगी। निजी एजेंसी के अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात होने से अस्पताल की निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सकेगी।

सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।
आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।
विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।
जिला अस्पताल सतना में मरीजों के साथ परिजनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम फिर लागू करने की तैयारी है। दो अटेंडर को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, अतिरिक्त पास शुल्क लेकर निजी एजेंसी जारी करेगी।
कोविड महामारी के दौरान अस्थायी नियुक्ति के बाद हटाए गए प्रदेश के 4600 स्वास्थ्यकर्मियों का एनएचएम रिकॉर्ड जुटा रहा है। सतना-मैहर के 250 कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई, फिर से रोजगार की उम्मीद जगी।
भोपाल के ऐशबाग स्थित 599 जनता क्वार्टर के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सोमवार 23 नवंबर से कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि एक आवंटी को बुधवार तक की राहत मिली है।
सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने महिला की बांह से नेक्सप्लानन गर्भनिरोधक इंप्लांट सफलतापूर्वक निकाला। आधुनिक महिला स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह