कांग्रेस के नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष व विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वे हर कार्यकर्ता के दरवाजे पर जाएंगे। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसमे सभी का सहयोग चाहिए, कांग्रेस को नए सिरे से बूथ तक मजबूत करना है। मैने लोकसभा और विधानसभा चुनाव लडेÞ उस दौरान भी मैं हर कार्यकर्ता के घर नहीं गया जिसको जहां जाना था वह वहां जा रहा था। मैने इसकी चिंता नहीं की ।
संगठन को चलाने के लिए मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के दरवाजे पर जाऊंगा पर सिर्फ एक ही बार। यह बात कांग्रेस के नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष व विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू ने स्थानीय टाउन हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। इस दौरानभाजपा के राष्टÑवाद पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि आरएसएस से है। इससे पहले मैहर में मॉ शारदा के दर्शन के बाद मैहर से लेकर सतना तक रैली निकली जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू और शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी का जोरदार स्वागत किया। उचेहरा में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डब्बू ने तलवार से केक काटा। इस दौरान पूर्व मंत्री सईद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, पूर्व विधायक रामलखन पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रश्मि पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामपाल सिंह, रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा मिश्रा आदि ने अपने विचार रखे।
हमें कांग्रेस की विचारधारा का कार्यकर्ता व नेता चाहिए
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू ने कहा कि कांगे्रस ने हमेशा सत्ता को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस की विचारधारा का कार्यकर्ता, नेता और सत्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आरएसएस की नीति से ही लड़ना है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशानुसार अंतिम छोर तक क ांग्रेस को मजबूत करना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कांग्रेस किसी भी चुनाव में अंतिम समय तक जीतती रहती है और वोटिंग के अंतिम दो दिनों में वह हार जाती है, इसकी बड़ी वजह है कि हर गोल पोस्ट (बूथ) में हमारा गोल कीपर नहीं है, इसी का फायदा भाजपा उठाती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में कांग्रेस किसी भी तरह से कमजोर नहीं है, लोगों को भले ही यह परिणाम की दृष्टि से कमजोर दिखती हो लेकिन 37 फीसदी वोट कांग्रेस को मिले हैं। ऐसे में पार्टी किसी भी तरह से कमजोर नहीं है।
मंच इतना गंदा नहीं...
मंच के सामने बैठे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजन्ेद्र मिश्रा को मंच पर आने का आग्रह किया गया लेकिन वे मंच पर नहीं आए, इस पर अपने संबोधन के दौरान जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि मैने दो बार आपको मंच पर आने का आग्रह किया पर आप मंच में नहीं आए... मंच इतना गंदा नहीं है, कहें तो मंच में सोफा लगवा दंू। इस पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि मंच की आवश्यकता नहीं, दिल में जगह बनाए रखिए।
मैं पद छोड़ने को तैयार...
भरे मंच से विधायक ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन नहीं किया था यदि किसी को लगता है कि मेरे द्वारा किसी का हक छीना गया है तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं बशर्ते इस पर चर्चा सार्वजनिक रूप से होगी अकेले में नहीं क्योंकि अब गुफ्तगू का दौर समाप्त हो चुका है अब मैदान में उतरकर कांग्रेस को मजबूत करने का समय आ गया है।
दोनों अध्यक्षों के कार्यकाल को सराहा
सिद्धार्थ कुशवाहा ने इस दौरान शहर व ग्रामीण के दोनों निवर्तमान अध्यक्ष मकसूद अहमद और दिलीप मिश्रा के कार्यकाल, पार्टी के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को अपने लिए स्वर्णिम बताया। मंच में मौजूद पूर्व शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद को पिता की तरह संरक्षक बताया।
ये भी कहा
- कांग्रेस परिवार को साफ- सुथरा व मजबूत बनाना है।
- कांग्रेस की आपसी बातें बंद कमरे में हों, सोशल मीडिया में नहीं।
- पिछला चुनाव अवैध पैसे, अवैध संसाधनों से लड़ा गया अवैध चुनाव था।
- संघ वाले इतना मीठा बोलते हैं कि देश की आधी आबादी को सुगर हो गया।
- एयरपोर्ट, स्मार्ट सिटी, चित्रकूट के क्या हाल हैं? सभी जानते हैं।
- सरभंगा को खोद डाला गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर गजेन्द्र सिंह परसवारा गुडडू, प्रदीप समदरिया, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, विक्रांत त्रिपाठी, बंगाली दादा, रशीद डेंटर, पंकज कुशवाहा, अमित अवस्थी, रामकुमार तिवारी, रजनी तिवारी, रावेन्द्र सिंह मिथलेश, केके कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, तिलकराज सोनी, जेपी कुशवाहा, रमेश द्विवेदी, लाला राम प्रताप कुशवाहा समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुंगेर में थी बैठक, नहीं पहुंचे नीलांशु
टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में इस बात पर भी नजर गड़ी थी कि नए जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के कार्यक्रम में कौन-कौन नजर आता है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव नीलांशु चतुर्वेदी बिहार के पटना व मुंगेर में आयोजित हुई बैठकों में आंमत्रित होने के कारण टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनके साथ कुणाल चौधरी समेत प्रदेश के कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।