भोपाल के पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने जहर खा लिया। पुलिस की कथित बदसलूकी और चालान के डर से हुए इस हंगामे की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में गुरुवार दोपहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने और कथित बदसलूकी से आहत होकर एक ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने चूहामार दवा खा ली। पत्नी की बिगड़ती हालत देख चालक का गुस्सा फूट पड़ा; उसने बीच सड़क पर रिक्शा खड़ा कर जाम लगा दिया और पुलिसकर्मियों की बाइक पलट दी।
बरखेड़ी निवासी नवल कुशवाह उर्फ राहुल अपनी पत्नी पूजा के साथ निजी काम से बाजार जा रहा था। पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिग्नल तोड़ने का आरोप लगाकर उसे रोक लिया। नवल का आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ झूमाझटकी की और थाने ले जाने की धमकी दी।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए रिक्शा जब्त होने या भारी चालान का डर इतना बढ़ा कि पूजा ने अपने पर्स में रखी चूहामार दवा खा ली।
पत्नी की तबीयत बिगड़ते देख नवल आपा खो बैठा। उसने चिल्लाते हुए कहा, "मेरे पास चालान के पैसे नहीं हैं, पुलिस की वजह से मेरी पत्नी ने यह कदम उठाया है।" * पुलिस का पलायन: जैसे ही महिला की हालत बिगड़ी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कथित तौर पर पुराने कंट्रोल रूम के अंदर भाग गए।
बाइक में तोड़फोड़: आक्रोशित नवल ने ट्रैफिक चौकी के बाहर खड़ी पुलिस की मोटरसाइकिल गिरा दी।
भावुक जिद: लोग उसे पत्नी को अस्पताल ले जाने की सलाह देते रहे, लेकिन वह इस बात पर अड़ा रहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मी बाहर नहीं आते, वह कहीं नहीं जाएगा। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों की समझाइश पर वह पत्नी को लेकर अस्पताल रवाना हुआ।
ट्रैफिक एसीपी अजय बाजपेयी के अनुसार, रिक्शा चालक ने सिग्नल जंप किया था। जब उसे नियमानुसार कार्रवाई के लिए रोका गया, तो वह उत्तेजित हो गया और अभद्रता करने लगा। फिलहाल उन पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है जिन्होंने रिक्शा रोका था। मामले की जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।