देवास के नेवरी फाटा पर रीवा से सूरत जा रही यात्री बस में आग लग गई। यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। डीजल लीकेज को आग का कारण माना जा रहा है।

देवास। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के देवास जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर नेवरी फाटा के पास रीवा से गुजरात के सूरत जा रही एक निजी यात्री बस (AR20E2424) में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने बस रोक दी और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, हालांकि यात्रियों का कीमती सामान जलकर राख हो गया।
शाम करीब 5 बजे जैसे ही यात्रियों को बस में आग लगने का पता चला, पूरी बस में चीख-पुकार मच गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। आग की लपटें देख घबराए यात्री दरवाजे की ओर भागे, वहीं कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी। यात्रियों के अनुसार, बस में चढ़ने-उतरने के लिए केवल एक ही दरवाजा था, जिससे बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे में सुरक्षित बचे यात्री रामदास पटेल ने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ यात्रियों ने आशंका जताई कि बस में डीजल भरवाने के बाद लीकेज हो रहा था। माना जा रहा है कि इसी लीकेज की वजह से चलती बस ने आग पकड़ ली। सूचना मिलते ही सोनकच्छ और टोंकखुर्द से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के दौरान स्थानीय प्रशासन की कमी भी उजागर हुई। घटनास्थल के पास स्थित भौंरासा नगर परिषद में फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने के कारण करीब 15 किमी दूर सोनकच्छ से दमकल बुलानी पड़ी। इस देरी के कारण आग पूरी बस में फैल गई और यात्रियों का सामान जल गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया गया ताकि अन्य वाहनों को परेशानी न हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।