बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भोपाल में राम मंदिर विवाद पर प्रतिक्रिया दी जानिए क्या कहा...

भोपाल। स्टार समाचार वेब
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बेबाक राय रखी। उन्होंने जहाँ एक ओर राम मंदिर से जुड़े हालिया विवादों पर गहरी पीड़ा व्यक्त की।
राम मंदिर से जुड़े हालिया विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह घटना केवल एक मंदिर का विषय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन परंपरा की मर्यादा का प्रश्न है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भगवान राम के धाम में इस प्रकार की अनुचित गतिविधियाँ करने वालों को 'महादंड' का सामना करना पड़ेगा। जब उनसे राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों और इस मामले में संघ व चंपत राय के नाम आने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले के तकनीकी पहलुओं से अनभिज्ञ हैं। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि SIT और जांच एजेंसियां अपना काम निष्पक्षता से कर रही हैं, इसलिए जांच को पूरा होने देना चाहिए।
मंदिर प्रबंधन को लेकर चल रही बहसों के बीच पंडित शास्त्री ने कहा कि देश में कुछ धर्म विरोधी ताकतें सुनियोजित तरीके से ऐसी परिस्थितियां बना रही हैं, जिससे मंदिरों और संतों की छवि धूमिल हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिरों की सेवा और प्रबंधन का जिम्मा केवल उन्हीं लोगों को सौंपा जाना चाहिए जो पूरी तरह से सनातन, वैष्णव परंपरा और भगवान के प्रति समर्पित हों।
अपने संबोधन के दौरान, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर इंडोनेशिया का जिक्र किया। उन्होंने भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया के मॉडल को समझने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया में जो लोग पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं, वे उतनी ही श्रद्धा से दीपावली भी मनाते हैं और रामकथा में भी बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान और जिज्ञासा बढ़ रही है।
राजनीतिक और धार्मिक चर्चाओं से इतर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भोपाल के हबीबगंज में स्थित 'कैंसर सेंटर' का उद्घाटन किया। इसके बाद उद्घाटन के बाद पंडित शास्त्री ने सेंटर की सुविधाओं का जायजा लिया और भविष्य में समाज सेवा के कार्यों को लेकर चर्चा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।