पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में अब में बच्चे की प्रगति का आकलन सिर्फ परीक्षा में मिले नंबरों से नहीं होगा। उसके सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक और भावनात्मक विकास के साथ शारीरिक प्रगति को भी रिकॉर्ड में जगह मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सिफारिशों के अनुरूप पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) व्यवस्था लागू किया जा रहा है। बताया गया कि सतना-मैहर जिले में 9 सांदीपनि एवं दो दर्जन से अधिक पीएमश्री स्कूल हैं। इन स्कूलों में परख-एनसीईआरटी द्वारा विकसित डिजिटल एचपीसी को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अपनाया जा रहा है।
रटने की जगह योग्यता पर फोकस
डिजिटल एचपीसी में विद्यार्थी का 360 डिग्री मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें केवल किताबी ज्ञान के बजाय उसकी योग्यता, सीखने की क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति को दर्ज किया जाएगा। इससे शिक्षक और अभिभावक बच्चे की वास्तविक प्रगति को ज्यादा व्यापक तरीके से समझ सकेंगे।
शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
नई व्यवस्था के लिए जिला नोडल अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों का चरणबद्ध उन्मुखीकरण किया जा रहा है। शिक्षा विभाग स्तर से डिजिटल एचपीसी के क्रियान्वयन की लगातार मॉनीटरिंग भी होगी। फिलहाल डिजिटल एचपीसी को पीएमश्री और सांदीपनि स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है।
विभाग की योजना अगले सत्र से इसे अन्य विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू करने की है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने अधिकारियों को इस काम को प्राथमिकता और गंभीरता से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह