जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई महज दो दिन में बेअसर दिखी। ठेले, गुमटियां और अवैध पार्किंग फिर लौट आईं, जबकि एम्बुलेंसों के लिए बनाई गई नई व्यवस्था भी धरातल पर नहीं उतरी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चार दिन की चांदनी... फिर अंधेरी रात, यह कहावत जिला अस्पताल के अतिक्रमण अभियान पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। दो दिन पूर्व जिला अस्पताल को अतिक्रमण मुक्त बनाने बड़ी कार्रवाईयां की गई। अस्पताल के गेट के बहार सजी दुकानों को हटाया गया, मोटर साइकिलें जब्त की गई, बड़े-बड़े मंथनो में निर्णय के बाद जरा सी जगह ढूंढकर सरकारी एम्बुलेंस खड़ी भी कराई गई, वहां फोटो सेशन भी हुआ, लेकिन यह नई व्यवस्था दो दिन भी नहीं टिक पाई। शनिवार को फिर वही नजर दिखा जिसने सारी नई व्यवस्थाओं पर पानी फेर दिया। शनिवार को अस्पताल के बाहर ठेले व गुमटियां फिर खुली दिखाई दी,सड़क पर दोनों ओर अवैध स्थानों में मोटर साइकिलें भी खड़ी थी, अस्पताल परिसर के अंदर एम्बुलेंस खड़ी थी जबकि खोवा मंडी में खाली कराई जगह खाली पड़ी थी। सब कुछ फिर पहले जैसा ही दिखा हालांकि शनिवार को जाम नहीं लगा इसलिए जिले के जिम्मेदारों को पता नहीं चला। इतनी कार्रवाइयों के बाद भी अतिक्रमणकरियों को प्रशासन का भय नहीं है।
जनता भी जबाव चाहती है कि आखिरकार जिला अस्पताल अतिक्रमण गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा लम्बे अरसे बाद कोई बड़ा निर्णय लिया गया था जो यातायात एवं अतिक्रमण सुधार के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता था। जिला अस्पताल रोड पर फैले अतिक्रमण के निदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा रोड से अवैध अतिक्रमण हटाया गया था, वहीं गुरुवार को हुई बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए थे जिसमे सरकारी एम्बुलेंस को खोवा मंडी में खाली पड़ी जगह में खड़ी करने के निर्देश दिए गए थे।
नहीं मिले नए निर्देश
शुक्रवार और शनिवार को स्टार समाचार टीम ने पड़ताल में पाया कि जिला अस्पताल परिसर के अंदर 108 एम्बुलेंस खड़ी थी। यहां तक कि अन्य जगह से रेफर होकर आई जननी एक्सप्रेस और 108 भी अन्य मरीज के इंतजार में खड़ी थी। कोई भी वहां चालक खोवा मंडी वाली जगह में जाने को तैयार नहीं दिखा। स्टार समाचार की टीम ने जब एम्बुलेंस वाहन चालक से नए निदेर्शों के बारे में पूंछा तो उसका जवाब था कि हमें अभी कोई नए आदेश नहीं मिले है।
दलाली बंद होने का डर
वैसे देखा जाए तो एम्बुलेंस वाहन चालकों के बाहर न जाने का एक एक दूसरा पहलू भी सामने आया है जिसमें उनकी दलाली का खेल शामिल है। कई एम्बुलेंस वाहन चालक अस्पताल परिसर में ही अपनी आईडी बंद कर या जगह बदलकर मरीजों के परिजनों से पैसों की लालच में खड़े रहते हैं। मौके पर ही मरीज के परिजनों से सौदा भी किया जाता है। यहां तक कि कई चालक लोकेशन तक बदल देते हैं। इधर नए निर्देश में उन्हें यह डर भी है कि अगर हम बाहर खड़े रहेंगे तो दूसरा चालक मरीजों को ले जायेगा। इन्हीं सभी वजहों से एम्बुलेंस वाहन चालकों का अस्पताल परिसर से मोह नहीं छूट पा रहा है।
अस्पताल को अतिक्रमण मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता है। यहां दलाली किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं की जाएगी। परिसर के अंदर खड़ी एम्बुलेंस की फोटो खींचकर यातायात विभाग और आरटीओ को भेजी जाएगी ताकि चालानी कार्रवाई की जा सके।
डॉ. अमर सिंह, सिविल सर्जन,जिला अस्पताल

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह