सतना जिला अस्पताल में वायरल अटैक और आभा आईडी अनिवार्यता के चलते ओपीडी, पैथोलॉजी और दवा काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिली। मरीजों को गर्मी-उमस में घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ा। बच्चों में वायरल फीवर और भर्ती की स्थिति बढ़ रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
वायरल अटैक के चलते जिला अस्पताल में बुधवार को फिर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी, दवाइयां, एक्सरे और पैथोलाजी में भारी संख्या की भीड़ में लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल था। जिला अस्पताल की नई ओपीडी में बच्चों की ओपीडी और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की लाइन ऐसी देखने को मिली कि नई ओपीडी के बाहर तक मरीज खड़े नजर आए। उधर दूसरी तरफ नैदानिक केंद्र में खुले आभा आईडी काउंटर में आभा आईडी बनवाने वालों की भीड़ नजर आई। गौरतलब है कि भर्ती मरीजों और ओपीडी मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए आभा आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इसके पंजीयन के मरीजों की जांचे नहीं की जाएंगी।
बच्चों में वायरल अटैक की मार
बुधवार को सबसे ज्यादा भीड़ पीडियाट्रिक ओपीडी में देखने को मिली। चिकित्सकों के मुताबिक दिनभर में चाइल्ड ओपीडी 250 के पार रही वहीं मेडिसिन ओपीडी 400 के पार रही। सभी बच्चों में वायरल फीवर की समस्या देखने को मिली। बुधवार को चेकअप कराने आए अधिकतर गंभीर मरीजों को भर्ती की सलाह दी गई।
नैदानिक के बाहर मरीजों की भीड़
बुधवार को नैदानिक केंद्र में खुले आभा आईडी के विंडो काउंटर के बाहर खासा भीड़ देखने को मिली। प्रबंधन ने बताया कि अभी तक भर्ती मरीजों का आभा आईडी पंजीयन कर जांच की जाती थी, लेकिन अब जिला अस्पताल आए ओपीडी मरीजों के लिए भी आभा आईडी अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके चलते बुधवार को भीड़ देखने को मिली। बताया गया कि इस विंडो काउंटर में दो आॅपरेटरों की नियुक्ति की गई है जो मरीजों का आभा पंजीयन करेंगे। बुधवार को 250 के पार आभा आईडी जनरेट की गई। इसके बाद उन पंजीकृत मरीजों की पैथोलोजिकल जांच की गई। बताया गया कि नवजात बच्चों के आधार न बने होने के कारण और कई एमर्जेन्सी केस में बिना आभा आईडी के भी पैथोलोजिकल जांच कराइ जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।