रीवा में संजय गांधी अस्पताल को नई सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने डक्ट कूलिंग सिस्टम और 17 व्हील चेयर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का अच्छा व्यवहार ही रोगियों को आधा स्वस्थ कर देता है। रीवा अब तेजी से मेडिकल हब बनने की दिशा में अग्रसर है।

हिंदी हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल में डक्ट कूलिंग सिस्टम तथा 17 व्हील चेयर का लोकार्पण किया। डक्ट कूलिंग सिस्टम से दो वार्डों में रोगियों और उनके परिजनों को शीतल हवा मिलेगी। इसका निर्माण ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी आईनॉक्स द्वारा 20 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संजय गांधी अस्पताल में सुधार तथा नई व्यवस्थाओं के लिए 321 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। सर्जरी विभाग में सिंगरौली की एनसीएल कंपनी द्वारा दी गई 6 करोड़ रुपए की सहयोग राशि से आधुनिक मशीन लगाई जा रही है। यहाँ के डॉक्टर बहुत अच्छे हैं। डॉक्टर और चिकित्साकर्मी अस्पतालों की आत्मा हैं। रोगियों का अच्छा उपचार करने के साथ उनसे मृदु व्यवहार भी करें। डॉक्टर के अच्छे व्यवहार से रोगी का आधा रोग ठीक हो जाता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आईनॉक्स कंपनी ने कोरोना संकट के समय आॅक्सीजन की आपूर्ति करके सराहनीय कार्य किया। कंपनी ने संजय गांधी अस्पताल के दो वार्डों में कूलिंग सिस्टम लगाया है। समारोह में आईनॉक्स कंपनी के प्रतिनिधि अतुल कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी प्रतिदिन 4500 टन आॅक्सीजन का निर्माण कर रही है। कोरोना काल में प्रतिदिन 40 टैंकर आॅक्सीजन की आपूर्ति प्रदेश को की जा रही थी। जनकल्याण के लिए कंपनी सदैव सहयोग करेगी। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, मेडिसिन विभाग के डॉ. पीके बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, एसजीएमएच अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. यत्नेश त्रिपाठी, विवेक दुबे, डॉ. प्रियांक शर्मा, हाइट्स से अमृतांश शर्मा, एजाइल से पीयूष शुक्ला, विश्वास बाने, विजय मालवीय, सुमित्रा तिवारी, अंकित दाहिया एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें।
मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर रीवा
रीवा तेजी से मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर है। उपचार के लिए नागपुर जाने वाले रोगियों की संख्या में कमी आई है। कुछ ही महीनों में कैंसर यूनिट का निर्माण पूरा होते ही रीवा में दो सौ बेड का कैंसर अस्पताल शुरू हो जाएगा। इसमें 40 करोड़ रुपए की लागत से लीनेक मशीन लगाई जा रही है। इस अस्पताल में कैंसर के उपचार की आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध रहेगी।
फार्मासिस्ट ने सौंपा ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट ने मुलाकात करते हुये ज्ञापन सौंपा है। जिसमें आयुष्मान कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली आयुष्मान प्रोत्साहन राशि का लाभ फार्मासिस्ट को दिए जाने की मांग की गई है। फार्मासिस्ट ने बताया कि उक्त प्रोत्साहन राशि उन्हें नहीं मिल रही है। जिससे उनके बीच नाराजगी है। उप मुख्यमंत्री ने समस्या को प्रमुखता से सुना और आश्वासन दिया कि इसका निराकरण जल्द कराएंगे। ज्ञापन देने के दौरान सभी फार्मासिस्ट राघवेन्द्र सिंह, प्रवीण उपाध्याय, डॉ रविशंकर कुशवाहा, मनीष जैन, राजीव कारपेंटर, उर्मिला डावर, प्रियंका कुशवाहा, नेहा मरावी, योगिता सिंह इत्यादि फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।