डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देने के लिए तैयार है। जानें यूरेनियम एनरिचमेंट क्या है और होर्मुज संकट पर 40 देशों की बैठक का पूरा अपडेट।

ट्रम्प का दावा: ईरान परमाणु ईंधन सौंपने को तैयार,
क्या पाकिस्तान में होगी ऐतिहासिक डील?
वाशिंगटन: स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित (Enriched) यूरेनियम का भंडार अमेरिका के सुपुर्द करने के लिए सहमत हो गया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए ट्रम्प ने संकेत दिए कि दोनों देश एक शांति समझौते के बहुत करीब हैं।
ट्रम्प ने कहा कि यदि यह समझौता सिरे चढ़ता है तो तेल की वैश्विक आपूर्ति बहाल होगी और तनाव कम होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि वार्ता के लिए इस्लामाबाद का चयन होता है, तो वे पाकिस्तान की यात्रा भी कर सकते हैं। हालांकि, ईरान की सरकारी मीडिया ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें 'काल्पनिक' करार दिया है।
एक तरफ जहाँ ट्रम्प समझौते की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तेल आपूर्ति की बाधाओं को लेकर आज 40 देशों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक होने जा रही है। ब्रिटेन और फ्रांस की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में अमेरिका शामिल नहीं होगा। बैठक का मुख्य एजेंडा नाकेबंदी से वैश्विक तेल बाज़ार पर पड़ रहे असर को कम करना है।
परमाणु हथियार बनाने की प्रक्रिया में यूरेनियम की शुद्धता (Enrichment) सबसे अहम है।
IAEA की रिपोर्ट: ईरान के पास वर्तमान में लगभग 5 से 6 टन संवर्धित यूरेनियम है।
हथियार का खतरा: परमाणु बम बनाने के लिए 90% शुद्धता की आवश्यकता होती है। ईरान वर्तमान में करीब 120-130 किलो यूरेनियम को 60% तक शुद्ध कर चुका है।
अमेरिका का रुख: अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान पर दबाव बना रहे हैं कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बंद करे या संवर्धित सामग्री सौंप दे।
निष्कर्ष: यदि ट्रम्प का दावा सच साबित होता है, तो यह मध्य-पूर्व की राजनीति में इस दशक का सबसे बड़ा कूटनीतिक बदलाव होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।