सतना जिला अस्पताल के दोनों गेट अतिक्रमण की चपेट में हैं। ठेले, दुकानों और अवैध पार्किंग के कारण एम्बुलेंस और मरीज जाम में फंस रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है, जिससे गंभीर मरीजों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या अब आम हो चुकी है। शहर में अतिक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, बाजार, सड़क व अन्य स्थानों के अलावा अब इसकी चपेट में जिला अस्पताल भी आ चुका है। इन दिनों इंदिरा कॉलेज से जिला अस्पताल पहुंचने की डगर बहुत ही कठिन हो गई है। आए दिन एम्बुलेंस इस जाम में फंसी नजर आती है। मरीज को छोड़ने जिला अस्पताल के में गेट पहुंचते-पहुंचते एम्बुलेंस को घंटो समय लग जाता है, बावजूद इसके प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है। कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ती हो रही है। बुधवार को भी दोपहर के समय कई एम्बुलेंस इस जाम और अतिक्रमण में फंसी रेंगती नजर आई, लेकिन उसे जाम के झाम से निकालने किसी ने रुचि नहीं दिखाई। एम्बुलेंस में पड़ा मरीज परेशान होता रहा और घंटे भर बाद जिला अस्पताल पहुंच पाया। यह नजारा कोई नया नहीं है, यहां कार्रवाई तभी होगी जब किसी जनप्रतिनिधि का वाहन जाम के झाम में फंसेगा।
क्यों आई ये नौबत
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के दोनों मेन गेट में दिनभर भारी अराजकता का माहौल बना रहता है। जिला अस्पताल सबसे संवेदनशील जगह है। अतिक्रमण और जाम के चलते मरीज को अस्पताल अंदर तक ले जाने के लिए लोगों को भारी जद्दोजहद करना पड़ता है। जिला अस्पताल के दोनों मुख्य द्वार को ठेले एवं दुकानदारों ने घेर रखा है। पूरी सड़कों में दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। इसके साथ ही ई रिक्शा, आॅटो चालकों एवं निजी एंबुलेंस चालकों ने भी इसी सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग बना रखा है। यदि कोई मरीज गंभीर स्थित में है तो समय से अस्पताल पहुंच जाएगा यह संभव नहीं है। जब तक यहां प्रशासन सख्ती नहीं दिखायेगा तब तक इस जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी ।
गर्ल्स कॉलेज के सामने सजती है चाट-फुलकी और कपड़ों की दुकानें
गर्ल्स कॉलेज के सामने पूर्व से चाट-फुलकी और कपडे वालों ने कब्जा कर रखा है। कॉलेज के सामने से लेकर जिला अस्पताल तक जाना अब और भी मुश्किल हो गया है। कार्रवाई के नाम पर इन अवैध अतिक्रमण वालों को सुबह हटाया जाता है शाम तक फिर वही स्थिति निर्मित हो जाती है। निगम प्रशासन और जिला प्रशासन के लिए ये विषय बड़ी चुनौती का है।
अक्सर निर्मित होती है विवाद की स्थिति
जिला अस्पताल को चारों ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों ने घेर रखा है। अब अस्पताल के सामने बनी नई-नवेली आरसीसी सड़क पर फुटपाथियों और ठेले वालों ने कब्जा जमा लिया। इसके बाद आधी सड़क पर मेडिकल दुकानदारों की गाड़ियां और आॅटो खड़ी होने लगी। इस तरह एम्बुलेंस, मरीज और मरीज के परिजनों के आवागमन के लिए आधी अधूरी सड़क ही बची जिससे जाम की स्थित निर्मित हो रही। इस अतिक्रमण के चक्कर में एम्बुलेंस और मरीज दोनों परेशान होते हैं और विवाद की भी स्थिति निर्मित हो जाती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।