सतना और मैहर में प्रतिबंध के बावजूद मिलर्स द्वारा 40 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस मिलाने का खुलासा हुआ। स्टेट मिलिंग रिपोर्ट ने नियम उल्लंघन और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
केन्द्र सरकार के मना करने के बाद भी सतना और मैहर के मिलर्स ने फोर्टिफाइड राइस मिलाने में कोई कोताही नहीं बरती। मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन की मिलिंग की दो रिपोर्ट इस बात का खुलासा कर रही हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक कुल दरी गई धान से निकले चावल में 40 मीट्रिक टन एफआरके मिला दिया गया है। यह रिपोर्ट जारी करने के दिन तक के हालात थे।
जानकारी के मुताबिक भारतीय खाद्य निगम ने 24 मार्च 2026 को जारी इस बात का उल्लेख किया था कि एफआरके यानि फोर्टिफाइड राइस कर्नेल को 30 मार्च 2026 तक किसी तरह से मिलाने की मनाही थी इसके बाद भी सतना और मैहर के मिलर्स ने 11 मार्च तक की रिपोर्ट अनुसार 8.09 मीट्रिक टन और 25 मार्च तक यह आंकड़ा बढ़ कर 36.99 मीट्रिक टन तक पहुंच गया। यानि राज्य स्तर की अंतिम मिलिंग रिपोर्ट निकले तक यह स्थिति रही। रिपोर्ट के मुताबिक 11 मार्च की मिलिंग रिपोर्ट की स्थिति में सतना में सीएमआर सहित 1 फीसदी फोर्टिफाइड राइस 375 मीट्रिक टन और मैहर में 434 मीट्रिक टन रही। इसके अलावा 25 मार्च की स्थिति में ातना में सीएमआर सहित 1 फीसदी फोर्टिफाइड राइस 2658 मीट्रिक टन और मैहर में 1041 मीट्रिक टन रही। इससे यह जाहिर होता कि प्रतिबंध की डेड लाइन तक यहां पर बिंदास 1 फीसदी एफआरके मिक्स किया जाता रहा।
663601 एमटी उपार्जित
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए सतना और मैहर जिला में 663601 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। इसमें 464201 मीट्रिक टन सतना जिला और 199400 मीट्रिक टन मैहर जिला में की गई है।
यूपी के निर्माता को फायदा
पोषक तत्वों से भरा एफआरके को लेकर यह बात सामने आई है कि यहां के राइस मिलर्स ने पड़ोसी राज्य के एफआरके तैयार करने वाले मिलर्स से सांठगांठ कर रखी है जिसके चलते उसका स्टॉक खत्म करने के चक्कर में एफसीआई की मनाही के बाद भी यहां के सीएमआर में एफआरके मिलाते रहे। यह बात मार्च माह की स्टेट मिलिंग रिपोर्ट में भी साफ दिख रहा है।
मिलिंग के लिए 55814 मीट्रिक टन
समर्थन मूल्य में उपार्जित धान में से मिलिंग के लिए 55814 मीट्रिक टन धान दी गई है। इसके लिए सतना और मैहर के मिलर्स ने मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कापोरेशन से अनुबंध किया है। सतना जिला में 48150 मीट्रिक टन और मैहर में 7664 मीट्रिक टन मिलिंग के लिए अनुबंधित है।
क्या है एफआरके राइस
एफआरके राइस का सीधा आशय ऐसे दाने से है जो चावल जैसा दिखता तो है लेकिन चावल नहीं है। यह पोषक तत्व माना जाता है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 की मात्रा मिली हुई है। यह सामान्य चावल में 1: 100 के अनुपात में मिलाया जाता है। इसका इस्तेमाल कुपोषण और एनीमिया कम करने के लिए किया जाता है। इसका वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।