सतना में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में गणेश मूर्तियों की खरीदारी के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महाराष्ट्र मंडल में 10 दिनों तक चलेगा गणेश उत्सव कार्यक्रम। मूर्तियों की कीमतों में बढ़ोतरी और पंडालों से गुलजार हुआ शहर।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मंगलवार को तीज त्यौहार के चलते जहां बाजार में रौनक रही वहीं गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर शहर की गलियां गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजती रही। मंगलवार को दुकानों में गणेश मूर्तियों को खरीदने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मूर्तिकारों के अलावा शहर के मुख्य बाजार , प्रेम नगर, सिविल लाइन, कृष्ण नगर, सेमरिया चौराहा, बस स्टैंड में दुकानदारों ने पंडाल से गणेश प्रतिमाएं बेची जिसके चलते शहर में खासी चहल-पहल रही और बाजार भीड़ से गुलजार रहा। उधर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराष्ट्र मंडल द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों द्वारा गजानन की मूर्ति कार्यालय में विराजित की गई।आज राजेंद्र नगर गली नंबर 10, गंगाभवानी नगर में पार्क के पास बने महाराष्ट्र मंडल भवन में सुबह 11 बजे से गणेश प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम आयोजित होगा। मंगलवार को मंडल द्वारा 10 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई। बताया गया कि गणेशोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन आरती, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।
मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे कलाकार
शहर में बाहर से आये और स्थानीय मूर्तिकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। स्थानीय मूर्तिकार रेशू दाहिया ने बताया कि कलाकृतियां ही हमारे जीवन का आधार है। इस बार मूर्तियों में महाराष्ट्र की छाप भी छोड़ी गई है। कई मूर्तियों में पीछे बैकग्राउंड को विशेष तर्ज पर तैयार किया गया है। गणेश मूर्तियों में खास तौर पर काली या पिली मिटटी, पैरा और बांस का उपयोग मुख्य तौर पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभी 15 से 20 मूर्ति की बुकिंग हुई है, बची हुई आगे भी बिक जाएंगी। इनकी शुरूवाती कीमत 1700 रुपए है । उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुताबिक इस साल मूर्तियों में 10 फीसदी मंहगाई बढ़ी है। यानि सभी मूर्तियों में 1000 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें बाहर से मिटटी और रंग मंगाने पर भाड़ा और अन्य खर्च बढ़ जाता है। गार्डन और लाइट खर्च भी देना पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि मंहगाई में दोगुना बृद्धि हुई है। जो मूर्ती पिछले वर्ष 150 रुपए में आती थी वो इस वर्ष 300 रुपए कि मिल रही है। मिटटी, प्राकृतिक रंग और अन्य उत्पादों में भी महंगाई बढ़ी है। प्रतिमाओं को बाहर से लाने पर भाड़ा खर्च बढ़ जाता है और रखरखाव के लिए पंडाल और लाइट का खर्च भी देना पड़ता है।
पूरा बाजार 'जाम'
इधर मंगलवार को हरितालिका तीज के चलते बाजार में हर जगह जाम की स्थित देखी गई। शहर में मेन बाजार, प्रेम नगर, सिविल लाइन, कृष्ण नगर, सेमरिया चौराहा, बस स्टैंड में दुकानदारों ने गणेश प्रतिमा बेचने के लिए लगाए पंडाल को सड़क तक बढ़ा दिया है नतीजतन जाम की स्थित निर्मित हो रही है। मंगलवार को तीज त्यौहार के चलते भीड़ इतनी उमड़ पड़ी कि स्थानीय बाजार की सड़कों में लोगों का चलना तक मुश्किल था।
मूर्तियों का दाम पिछले साल से अधिक है। अभी कम ही बुकिंग हुई है। बाजार में पततिस्पर्धा बढ़ गई है। वैसे तो पूरी मूर्तियां बिक जाती हैं। अगर मूर्तियां नहीं बिकी तो रख रखाव एक बड़ी समस्या और लागत भी नहीं वसूल होगी।
जय वर्मा, दुकानदार
गणेश उत्सव का उत्साह हर साल बढ़ता ही जा रहा है। हम उतना ही स्टॉक लेके आते हैं जितना बिक जाये क्योंकि इनमे वापसी की पालिसी नहीं रहती है।
रोहित बैश, दुकानदार
शहर के अलावा ग्रामीण स्तर में भी गणेश उत्सव की मांग बढ़ी है घरों में विराजने के लिए छोटे गणेश जी की मांग ज्यादा है।
उमा शंकर विश्व कर्मा, दुकानदार

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह