Gold-Silver Price Today Live Updates: 16 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी हलचल। जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट और एक्सपर्ट्स की निवेश सलाह

बिजनेस डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सुबह के सत्र में जहां कीमती धातुओं में 'क्रैश' जैसी स्थिति थी, वहीं दोपहर होते-होते बाजार ने जोरदार वापसी की है।
आज सुबह एमसीएक्स पर सोना लुढ़ककर ₹1,54,248 के निचले स्तर तक चला गया था। हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ने से इसमें करीब ₹1,212 की तेजी आई और यह ₹1,55,460 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करने लगा।
चांदी में उतार-चढ़ाव और भी अधिक तीव्र रहा। सुबह चांदी ₹2,35,624 प्रति किलो तक गिर गई थी, लेकिन दोपहर 1:33 बजे तक इसमें करीब ₹5,526 की रिकवरी देखी गई और यह ₹2,41,150 के स्तर पर पहुंच गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में इस अस्थिरता के पीछे तीन बड़े वैश्विक कारण हैं। पहला कारण ग्लोबल अनिश्चितता है। रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।दूसरी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व है। निवेशकों की नजर आगामी अमेरिकी GDP और PCE महंगाई दर के आंकड़ों पर है। अगर महंगाई कम होती है, तो ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ेगी, जिससे सोना फिर महंगा हो सकता है। तीसरा कारण प्रॉफिट बुकिंग है। पिछले दिनों की बढ़त के बाद निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव दिख रहा है।
यदि आप आज निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इन दो विकल्पों को समझना जरूरी है। पहला विकल्प है गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) इसमें आज 4% की गिरावट देखी गई है। यह डिजिटल निवेश का सस्ता जरिया है क्योंकि इसमें मेकिंग चार्जेस नहीं लगते। दूसरा विकल्प फिजिकल गोल्ड है, गहने या सिक्के खरीदने पर आपको GST और मेकिंग चार्जेस देने होंगे, लेकिन यह तत्काल लिक्विडिटी (नकद) के लिए सबसे अच्छा है।
एक्सपर्ट व्यू: लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बाजार में आने वाली ऐसी गिरावट खरीदारी का बेहतरीन मौका हो सकती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।