सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हिंडाल्को कर्मी सीताराम पाल की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 पर चक्काजाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिला है। बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटहाडाड़ तिराहा के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया,जिसके चलते नेशनल हाईवे-39 पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सीताराम पाल 35 वर्ष पिता छोटेलाल पाल निवासी कोहराखोह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीताराम पाल हिंडाल्को कंपनी में कार्यरत थे और गुरुवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरगवां थाना क्षेत्र के बेटहाडाड़ तिराहा से लगभग 100 मीटर पहले एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सीताराम पाल सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारण उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। घटना ने एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घंटों चला बवाल
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बरगवां थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास करते रहे। पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत का दौर जारी रहा ताकि जाम को समाप्त कराया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंगरौली जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। विशेषकर कोयला परिवहन और भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सख्त यातायात नियंत्रण, नियमित जांच और भारी वाहनों की गति पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
लोगों का फूटा गुस्सा हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे-39 पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजाए दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।