उचेहरा के पोंड़ी-पिथौराबाद क्षेत्र में 400 केवी हाईटेंशन टावरों की नींव के आसपास जेसीबी से मिट्टी उत्खनन जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
उचेहरा विकासखंड के पोंड़ी-पिथौराबाद क्षेत्र में 400 केवी हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन और पावर ग्रिड टावरों की नींव के आस-पास लगातार जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद उत्खनन बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि टावरों के आसपास गहराई तक मिट्टी निकाली जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाईटेंशन टावरों की स्थिरता उनकी नींव और आसपास की भूमि पर निर्भर करती है। यदि लगातार खुदाई होती रही तो बारिश या अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों में टावरों की मजबूती प्रभावित हो सकती है, जिससे जनहानि और व्यापक बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा पैदा हो सकता है।
बेखौफ चल रहीं जेसीबी, दिन-रात निकल रही मिट्टी
सीईओ के आदेश की भी उड़ रही धज्जियां
बीते माह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शैलेन्द्र सिंह द्वारा सतना- मैहर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत टावरों के समीप किसी भी प्रकार का खनन कार्य प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए गए थे। आदेश में पंचायत सचिवों को अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
दबंगों का डर खुलकर विरोध नहीं
बताया जा रहा है कि गांवों में चल रहे अवैध उत्खन्न में दबंगों के शामिल होने के चलते कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि है ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए अन्यथा आने वाले समय में ऐसे स्थानों पर कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

सिंगरौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण में सिद्धिकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद मिला। कलेक्टर ने सीएचओ पर एक माह वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई के निर्देश दिए।
ककरहटी-देवेंद्रनगर मार्ग पर क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग पार करते समय यात्रियों से भरी बस सड़क से नीचे उतर गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नागौद में अधिकारियों ने जनसुनवाई कर 96 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। करीब 800 लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण हुआ, आयुष्मान कार्ड बनाए और विकास कार्यों की समीक्षा हुई।
उचेहरा के पोंड़ी-पिथौराबाद क्षेत्र में 400 केवी हाईटेंशन टावरों की नींव के आसपास जेसीबी से मिट्टी उत्खनन जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे।
रक्षाबंधन पर सतना डाक विभाग ने राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए 20 रुपये का वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफा उपलब्ध कराया है। प्रधान डाकघर सतना, मैहर और पन्ना में विशेष बुकिंग काउंटर संचालित होंगे।
सतना जंक्शन के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। मशीन संदिग्ध धातु सामग्री पर अलार्म देगी, यात्रियों की गिनती करेगी और सीसीटीवी से सुरक्षा निगरानी मजबूत होगी।
सतना में मित्र की सीमेंट ईंट से हत्या करने वाले जितेन्द्र उर्फ जित्तू समुन्द्रे को न्यायालय ने दोषी ठहराया। आरोपी को आजीवन कारावास, पांच हजार रुपये अर्थदंड और अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
देश के विभिन्न राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह