इंदौर के सुमन नगर में बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा। 5,000 से अधिक गैस कनेक्शन ठप। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला सहित 4 लोग घायल।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर के विजय नगर स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अवंतिका गैस की मुख्य पाइपलाइन में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में विजय पटेल समेत कुल 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला भी शामिल हैं, जो उस समय वहां से गुजर रही थीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अवंतिका गैस कंपनी के इंजीनियर अनुराग शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर बोरिंग का काम बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। पाइपलाइन के पास हर 20 मीटर की दूरी पर चेतावनी बोर्ड लगे हैं, जो हाई-प्रेशर गैस लाइन के बारे में सूचित करते हैं, फिर भी सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर खुदाई की गई। इस लापरवाही के कारण पाइपलाइन फट गई और गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी।
इस हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके भाई यशवीर सिंह झाला ने बताया कि राजकुमारी अपनी बाइक से वहां से गुजर रही थीं, तभी आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए।
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे क्षेत्र में गैस आपूर्ति ठप हो गई है। इंजीनियर अनुराग शर्मा के अनुसार, शीतल नगर और विजय नगर समेत आसपास के इलाकों के 5,000 से अधिक गैस कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। फिलहाल कंपनी की प्राथमिकता लाइन को दुरुस्त कर गैस आपूर्ति बहाल करना है। इसके बाद कंपनी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करेगी।
इस मामले पर वार्ड पार्षद बालमुकुंद सोनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे बोरिंग नहीं करवा रहे थे, बल्कि वहां नगर निगम द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग का काम किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के समय वे अपने घर पर आयोजित सुंदरकांड में व्यस्त थे और सूचना मिलने के बाद ही वे मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किसके आदेश पर और किसकी निगरानी में यह खुदाई की जा रही थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।